विज्ञापन

एचपीसीएल ने निकाली बंपर वैकेंसी, फ्रेशर्स और एक्सपीरियंस्ड प्रोफेशनल्स

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 से शुरू होगी और 25 मार्च 2026 तक चलेगी. कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि 25 फरवरी से एचपीसीएल की ऑफिशियल करियर पेज पर जाकर डिटेल्ड नोटिफिकेशन जरूर चेक करें.

एचपीसीएल ने निकाली बंपर वैकेंसी, फ्रेशर्स और एक्सपीरियंस्ड प्रोफेशनल्स
फाइनल सेलेक्शन प्रोसेस की जानकारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन में मिलेगी.

Jobs update : हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने 2026 के लिए फ्रेशर्स और एक्सपीरियंस्ड प्रोफेशनल्स की बंपर भर्ती का रास्ता खोल दिया है. अगर आप एनर्जी सेक्टर में एक स्ट्रॉन्ग और स्टेबल करियर बनाना चाहते हैं, तो ये मौका बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए. एचपीसीएल एक महत्वपूर्ण सीपीएसई है और यहां नौकरी मिलना अपने आप में एक बड़ा अचीवमेंट माना जाता है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी 2026 से शुरू होगी और 25 मार्च 2026 तक चलेगी. कैंडिडेट्स को सलाह दी गई है कि 25 फरवरी से एचपीसीएल की ऑफिशियल करियर पेज पर जाकर डिटेल्ड नोटिफिकेशन जरूर चेक करें.

भर्ती का पूरा शेड्यूल

इंडिकेटिव नोटिफिकेशन जारी: 18 फरवरी 2026
ऑनलाइन एप्लीकेशन स्टार्ट: 25 फरवरी 2026

  • लास्ट डेट टू अप्लाई: 25 मार्च 2026

डिटेल्ड एडवर्टाइजमेंट में एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, एज लिमिट, टोटल वैकेंसी, एप्लीकेशन फीस और सेलेक्शन प्रोसेस की पूरी जानकारी दी जाएगी.

फ्रेशर्स के लिए गोल्डन ऑपर्च्युनिटी

अगर आप हाल ही में ग्रेजुएट या डिप्लोमा पास आउट हुए हैं, तो एचपीसीएल आपके लिए शानदार करियर प्लेटफॉर्म लेकर आया है. जहां इन पदों पर भर्ती होगी.

• ग्रेजुएट इंजीनियर्स
• डिप्लोमा इंजीनियर्स
• क्वालिटी कंट्रोल
• फायर एंड सेफ्टी
• फाइनेंस
• ह्यूमन रिसोर्स
• इंफॉर्मेशन सिस्टम्स
• हिंदी ऑफिसर
• जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट

रिलेटेड डिग्री या प्रोफेशनल क्वालिफिकेशन रखने वाले कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं. ये आपके करियर की स्ट्रॉन्ग शुरुआत साबित हो सकती है.

एक्सपीरियंस्ड प्रोफेशनल्स के लिए बिग रोल्स

एक्सपीरियंस्ड प्रोफेशनल्स के लिए भी कई हाई रिस्पॉन्सिबिलिटी रोल्स हैं:

• सेफ्टी ऑफिसर
• सेल्स
• एचआर लीगल
• बायोफ्यूल
• साइबर सिक्योरिटी
• कंपनी सेक्रेटरी
• प्रोजेक्ट्स
• पेट्रोकेमिकल्स
• एचएसएसई
• सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन
• ल्यूब ऑपरेशंस

ये रोल्स उन कैंडिडेट्स के लिए परफेक्ट हैं जो अपनी एक्सपर्टीज को नेक्स्ट लेवल पर ले जाना चाहते हैं.

सेलेक्शन प्रोसेस और सैलरी

फाइनल सेलेक्शन प्रोसेस की जानकारी डिटेल्ड नोटिफिकेशन में मिलेगी. लेकिन संभावना है कि इसमें रिटन टेस्ट / कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, ग्रुप टास्क और इंटरव्यू शामिल हो सकते हैं. सैलरी एचपीसीएल के पे स्केल के अनुसार दी जाएगी. जो काफी अट्रैक्टिव और ग्रोथ ओरिएंटेड मानी जाती है.

कैसे करें अप्लाई?

25 फरवरी 2026 से कैंडिडेट्स एचपीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट के करियर पेज पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकेंगे. किसी भी प्रकार का एडेंडम या अपडेट केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर ही जारी होगा. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com