विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में शिक्षकों के पदों पर निकली बंपर भर्ती, HPRCA ने 808 पदों के लिए मांगे आवेदन

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने शिक्षक पदों के पर भर्ती निकाली है. जो भी लोग टीचर बनना चाहते हैं, वो आवेदन कर दें. HPRCA की और से कुल 808 पदों को भरा जाना है.

हिमाचल प्रदेश में शिक्षकों के पदों पर निकली बंपर भर्ती,  HPRCA ने 808 पदों के लिए मांगे आवेदन
17 अप्रैल, सुबह 10 बजे से आवेदन करने का लिंक एक्टिव हो जाएगा.

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने शिक्षकों की भर्ती निकाली है. आयोग की और से भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. जिसके अनुसार शिक्षकों के कुल 808 पदों पर भर्ती की जाएगी. भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 से शुरू हो जाएगी, जो कि 8 मई 2026, रात 11:59 बजे तक चलेगी. जो भी लोग सरकारी टीचर की नौकरी की तलाश कर रहे हैं. वो समय सीमा के अंदर आवेदन कर दें. नोटिस के अनुसार हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग, हमीरपुर, सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूलों में इन शिक्षकों की भर्ती करेगा. इच्छुक लोग आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://hprca.hp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. हालांकि अभी आवेदन करने का लिंक एक्टिव नहीं हुआ है. 

किस पद पर निकली कितनी भर्ती-

संगीत, संस्कृत, ड्राइंग, शारीरिक शिक्षा शिक्षक (प्राथमिक), इतिहास शिक्षक, हिंदी शिक्षक, भूगोल शिक्षक के पदों को भरा जाना है. नोटिफिकेशन के अनुसार नियुक्ति पूरी तरह से अस्थायी होगी.

विषयकितने पदों पर निकली भर्ती
संगीत118
संस्कृत118
ड्राइंग 118
शारीरिक शिक्षा शिक्षक (प्राथमिक)118
इतिहास शिक्षक 86
हिंदी शिक्षक 151
भूगोल शिक्षक99

जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वो आवेदन से पहले भर्ती का नोटिफिकेशन सही से पढ़  लें. 17 मई को आवेदन का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा. इस लिंक पर जाकर आप आवेदन फॉर्म भर सकते हैं. याद रखें की भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकता है. यानी किसी भी प्रकार का ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होगा.

ये भी पढ़ें- 8वें वेतन आयोग में 20 पदों पर निकली वैकेंसी, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी

भर्ती से जुड़ी जरूरी जानकारी-

  1. 17 अप्रैल सुबह 10 बजे से आवेदन करने का लिंक एक्टिव हो जाएगा.
  2. आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 मई रात 11:59 बजे तक की है.
  3. आवेदन फॉर्म भरते हुए शुल्क का भुगतान भी करना होगा, जो कि 800 रुपये है.
  4. आयु सीमा, 18 से 45 वर्ष रखी गई है. हालांकि आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को  नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी.
लेखक के बारे में
img
Ritu Sharma
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Himachal Pradesh Jobs, Himachal Pradesh Recruitment, Teacher Jobs, HPRCA Jobs, Sarkari Naukari
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com