विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2019

Delhi University: दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) में असिस्टेंट प्रोफेसर के 300 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली हैं. इन पदों पर आवेदन चल रहे हैं.

Delhi University: दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई
Delhi University Recruitment: श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में कुल 89 पदों पर वैकेंसी है.
  • असिस्टेंट प्रोफेसर के 300 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली हैं.
  • ये भर्तियां विभिन्न कॉलेजों में होगी.
  • आवेदन की प्रक्रिया जारी है.
नई दिल्ली:

दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के कई कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर (DU Assistant Professor) के पदों पर भर्तियां निकली है. इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया चल रही है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज (Hindu College), श्री वेंकटेश्वर कॉलेज (Sri Venkateswara College), दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज (Deen Dayal Upadhyaya College), कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज, भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ अप्लाइड साईंसेस, और जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज में वैकेंसी निकली हैं. अलग-अलग कॉलेज में आवेदन करने की आखिरी तारीख अलग है. भर्ती के संबंध में और अधिक जानकारी नीचे दी गई है. 

हिंदू कॉलेज
हिंदू कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 51 पदों पर भर्तियां की जाएगी. इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 दिसंबर 2019 है. 

यहां क्लिक कर देखें नोटिफिकेशन

श्री वेंकटेश्वर कॉलेज
श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में कुल 89 पदों पर वैकेंसी है. यहां विभिन्न विषयों के लिए पद खाली हैं.  इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 दिसंबर 2019 है. इन पदों पर संबंधित विषय में 55 फीसदी अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट और नेट क्लियर कर चुके लोग आवेदन कर सकते हैं.

यहां क्लिक कर देखें नोटिफिकेशन

दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज
दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज में कुल 30 पदों पर भर्तियां होगी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 28 दिसंबर 2019 है. 

यहां क्लिक कर देखें नोटिफिकेशन

कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज
कॉलेज ऑफ वोकेशनल स्टडीज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 95 पदों पर भर्तियां की जाएगी. इन पदों पर एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 28 दिसंबर 2019 है.

यहां क्लिक कर देखें नोटिफिकेशन

भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ अप्लाइड साईंसेस
भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ अप्लाइड साईंसेस में 47 पदों पर वैकेंसी निकाली गई है. ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 2 जनवरी 2020 है. 

यहां क्लिक कर देखें नोटिफिकेशन

जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज
जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज में विभिन्न विषयों के पदों पर वैकेंसी है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 जनवरी 2020 तय की गई है.

यहां क्लिक कर देखें नोटिफिकेशन

ऐसे करें अप्लाई
सभी कॉलेजों में निकले पदों पर एक ही वेबसाइट पर जाकर आवेदन किया जा सकता है. योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट colrec.du.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi University, Delhi University Recruitment 2019, Delhi University Assistant Professor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com