रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने सैन्य इंजीनियरिंग सेवा (MES) में 9,304 पदों को समाप्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. रक्षा मंत्रालय द्वारा यह फैसला लेफ्टिनेंट जनरल डीबी की सिफारिशों के अनुरूप लिया गया है. लेफ्टिनेंट जर्नल शेखटकर की समिति ने सशस्त्र बलों की युद्ध क्षमता और असंतुलित रक्षा व्यय को संतुलित करने के उपाय का सुझाव देते हुए यह प्रस्ताव रखा था.
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ''एमईएस (Military Engineering Service) के इंजीनियर-इन-चीफ के प्रस्ताव के आधार पर समिति द्वारा की गई सिफारिशों के अनुसार, मूल और औद्योगिक कर्मचारियों के कुल 13,157 रिक्त पदों में से एमईएस में 9,304 पदों को समाप्त करने की मंजूरी दी गई है.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इसमें कहा गया है कि पैनल द्वारा की गई सिफारिशों में से एक में सिविलियन वर्कफोर्स का पुनर्गठन किया जाना भी शामिल है, ताकि एमईएस का काम आंशिक रूप से विभागीय कर्मचारियों द्वारा किया जा सके और अन्य कार्यों को आउटसोर्स किया जा सके. मंत्रालय ने कहा कि इसका उद्देश्य एमईएस को एक प्रभावी कार्यबल के साथ एक प्रभावी संगठन बनाना है, जो एक कुशल और लागत प्रभावी तरीके से उभरते परिदृश्य में जटिल मुद्दों को संभालते हुए काम कर सके.
(इनपुट- एएनआई)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं