विज्ञापन

Bihar Sipahi bharti Exam को लेकर CSBC सख्त, मोबाइल और पेन पर लगाई रोक, जान लें क्या है नई Guideline

CSBC Constable Exam 2026 को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है. अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर पेन नहीं ले जा सकेंगे. दोनों पालियों के लिए अलग प्रश्नपत्र होंगे और मोबाइल समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रोक रहेगी.

Bihar Sipahi bharti Exam को लेकर CSBC सख्त, मोबाइल और पेन पर लगाई रोक, जान लें क्या है नई Guideline
भर्ती परीक्षा मध्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और पेट्रोलिंग सिपाही के पदों के लिए आयोजित की जा रही है.

CSBC Constable Exam 2026: बिहार में होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर इस बार कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं. परीक्षा में शामिल होने जा रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है. सबसे अहम बात ये है कि अब उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर अपना पेन लेकर नहीं जा सकेंगे. उन्हें केंद्र पर ही कलम उपलब्ध कराई जाएगी. इसके साथ ही परीक्षा की सुरक्षा, पारदर्शिता और गोपनीयता बनाए रखने के लिए कई सख्त नियम लागू किए गए हैं. ऐसे में परीक्षा देने जा रहे उम्मीदवारों को पहले से सभी निर्देश ध्यान से पढ़ लेना चाहिए, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो.

परीक्षा केंद्र पर नहीं ले जा सकेंगे पेन

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए जारी निर्देशों के मुताबिक अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पेन ले जाने की अनुमति नहीं होगी. केंद्र पर ही उन्हें पेन दिया जाएगा. अधिकारियों को भी परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने का निर्देश दिया गया है. परीक्षा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक भी की गई है.

दो पालियों में होगी परीक्षा

14 जून को होने वाली परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. पहली पाली के उम्मीदवारों की रिपोर्टिंग सुबह 8 बजे और दूसरी पाली के उम्मीदवारों की रिपोर्टिंग दोपहर 1 बजे तय की गई है.

परीक्षा खत्म होने तक नहीं निकल सकेंगे उम्मीदवार

भर्ती परीक्षा मध्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और पेट्रोलिंग सिपाही के पदों के लिए आयोजित की जा रही है. निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी. गर्मी को देखते हुए केंद्रों पर पीने के पानी की व्यवस्था करने को भी कहा गया है.

दोनों पालियों के लिए अलग होगा प्रश्नपत्र

इस बार दोनों पालियों की परीक्षा के लिए अलग-अलग प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट तैयार की गई हैं. प्रश्नपत्र तय समय पर अधिकारियों, शिक्षकों और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में खोले जाएंगे. बिना फोटो पहचान पत्र के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

इलेक्ट्रॉनिक सामान पर पूरी तरह रोक

परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने की अनुमति नहीं होगी. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन का कहना है कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई है.

यह भी पढ़ें- रेलवे जॉब की तैयारी कर रहे हैं? जानिए 2026 की सभी बड़ी परीक्षाओं और रिजल्ट की Expected Date

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com