विज्ञापन

CPRI Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ऑफिसर समेत 110 पदों पर निकली भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन

केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान (CPRI) ने इंजीनियरिंग ऑफिसर, इंजीनियरिंग असिस्टेंट, टेक्नीशियन, असिस्टेंट ग्रेड-II और MTS समेत 110 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत वेतन और अन्य भत्तों का लाभ मिलेगा.

CPRI Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ऑफिसर समेत 110 पदों पर निकली भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन
इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी.

Sarkari naukri 2026 : देश के किसी प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. केंद्रीय विद्युत अनुसंधान संस्थान (सीपीआरआई) ने सीधी भर्ती अभियान के तहत इंजीनियरिंग ऑफिसर सहित विभिन्न 110 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक शॉर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है. ऐसे में आइए जानते हैं कब से शुरू हो रहे हैं आवेदन, कौन कर सकता है अप्लाई और किन पदों पर कितनी वैकेंसी है. 

किस पद पर कितनी वैकेंसी

सीपीआरआई की ओर से जारी विभिन्न 110 पदों में इंजीनियरिंग ऑफिसर ग्रेड-I (इलेक्ट्रिकल) के 7, इंजीनियरिंग ऑफिसर ग्रेड-I (सिविल) का 1, इंजीनियरिंग असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल) के 10, इंजीनियरिंग असिस्टेंट (मैकेनिकल) का 1, साइंटिफिक असिस्टेंट (केमिस्ट्री) के 2, टेक्नीशियन ग्रेड-I (इलेक्ट्रिकल) के 7, टेक्नीशियन ग्रेड-I (मैकेनिकल) के 2, टेक्निकल अटेंडेंट ग्रेड-I के 37, असिस्टेंट ग्रेड-II के 29 और मल्टी-टास्किंग स्टाफ ग्रेड-I (वॉच एंड वार्ड ड्यूटी) के 14 पद शामिल हैं.

कैसे करें आवेदन

इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी. हालांकि, अधिसूचना में अभी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख और समय का ऐलान नहीं किया गया है.

क्या चाहिए योग्यता

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद के संबंधित विषय के अनुसार इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा/साइंस डिग्री/आईटीआई/संबंधित योग्यता होनी चाहिए.

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु पोस्ट के अनुसार 25 से 35 वर्ष के बीच तय की गई है. वहीं, रिजर्व्ड कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

कैसे होगा सिलेक्शन

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, दस्तावेज सत्यापन, लिखित परीक्षा और/या इंटरव्यू, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार सातवें वेतन आयोग (7वां सीपीसी) के तहत पे मैट्रिक्स लेवल-1 से 7 के बीच प्रति माह होगी. इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.

इस बात का रखें ध्यान

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि सीपीआरआई की ओर से संबंधित पदों के लिए भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी की विस्तृत अधिसूचना अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले जारी की जाएगी. हालांकि, इसके लिए उम्मीदवारों को सीपीआरआई के ऑफिशियल पोर्टल समय-दर-समय चेक करने की सलाह दी जाती है.

यह भी पढ़ें- पटना में 70वीं BPSC रद्द करने की मांग पर सड़क पर उतरे छात्र,CM आवास घेरने निकले अभ्यर्थी, पुलिस से टकराव

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com