Recruitment for retired Goverment Employee : भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले राजस्व विभाग ने गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स अपीलीय ट्रिब्यूनल के लिए एक अहम भर्ती की घोषणा की है. ये अवसर खास तौर पर उन केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए है, जो रिटायर हो चुके हैं और दोबारा सरकारी व्यवस्था में अपनी सर्विस देना चाहते हैं. इस भर्ती अभियान के तहत प्रिंसिपल बेंच और देश की 31 स्टेट बेंचों में कुल 75 पोस्ट पर नियुक्तियां होंगी. इसके लिए अप्लाई करने की प्रोसेस 15 जनवरी 2026 से ऑनलाइन शुरू हो चुकी है. ये एक ओपन वैकेंसी सर्कुलर है. यानी तय पद भरने तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे.
यह भी पढ़ें- Himanta vs Owaisi: सियासत के दो बड़े चेहरे, पर पढ़ाई-लिखाई में कौन है किस पर भारी? जानें इनकी डिग्री
किन पदों पर होगी भर्ती और क्या होगी सैलरी
इस भर्ती में जॉइंट रजिस्ट्रार, डिप्टी रजिस्ट्रार, प्रिंसिपल प्राइवेट सेक्रेटरी, असिस्टेंट रजिस्ट्रार, कोर्ट ऑफिसर, सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी और प्राइवेट सेक्रेटरी जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं. सबसे ज्यादा पोस्ट प्राइवेट सेक्रेटरी (23) और सीनियर प्राइवेट सेक्रेटरी (16) के रखे गए हैं.
सिलेक्टेड उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग पे मैट्रिक्स के अनुसार सैलरी दी जाएगी. जिसमें लेवल 07 से 12 तक के पद शामिल हैं. सरकार ने ये भी क्लियर किया है कि बताई गई रिक्तियां केवल संकेतात्मक हैं और जरूरत के अनुसार इनमें कमी की जा सकती है. रिम्यूनरेशन व्यय विभाग के कार्यालय 09.12.2020 को जारी किए ज्ञापन के अनुसार तय होगा. ये पूरी नियुक्ति टेम्पररी कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर की जाएगी.
उम्र सीमा, कॉन्ट्रैक्ट की शर्तें और आवेदन प्रक्रिया
इन पदों के लिए अप्लाई करने की अधिकतम उम्र 62 वर्ष तय की गई है, जो आवेदन की अंतिम तारीख तक मान्य होगी. चयन होने के बाद उम्मीदवारों को शुरुआत में 1 साल का कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा. जिसे परफोर्मेंस और विभागीय आवश्यकता के आधार पर अधिकतम 5 साल या 65 साल की उम्र तक बढ़ाया जा सकता है. हालांकि, ये कॉन्ट्रैक्ट पूरी तरह अस्थायी होगा और किसी भी समय बिना कारण बताए समाप्त किया जा सकता है. अगर किसी पद पर रेगुलर अधिकारी की नियुक्ति हो जाती है, तो कॉन्ट्रैक्ट अपने आप खत्म हो जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार राजस्व विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं