केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) परीक्षा शुरू हो गई है. ये परीक्षा देश के 110 प्रमुख शहरों में आयोजित की गई है. परीक्षा (CTET 2019 Exam) दो शिफ्ट में हो रही है. पहली शिफ्ट सुबह 9.30 से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 2 बजे से 4.30 बजे तक होती है. सीटेट परीक्षा के बाद बोर्ड ओएमआरशीट और आंसर-की जारी करेगा. जो उम्मीदवार सीटेट परीक्षा (CTET Exam) में पास होंगे उनकी मार्कशीट और सर्टिफिकेट उनके डिजीलॉकर अकाउंट में भेज दी जाएगी.
बता दें कि CBSE हर साल दो बार सीटीईटी परीक्षा आयोजित करता है. पहली परीक्षा जुलाई और दूसरी दिसंबर के महीने में आयोजित की जाती है. सीटेट परीक्षा में 2 पेपर होते हैं. पेपर 1 उन लोगों के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं. वहीं, कक्षा 6 से 8 तक के लिए पेपर 2 होता है.
सीटीईटी परीक्षा का मुख्य उद्देश्य सराकरी विद्यालयों में गुणवत्ता वाले तथा कुशल शिक्षकों की भर्ती करवाना होता है. CTET का सर्टिफिकेट सरकारी विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी पाने के लिए पहला कदम है. CTET पास करने के बाद एक अभ्यर्थी केंद्र सरकार की शिक्षक की नौकरी जैसे कि KVS, NVS आर्मी शिक्षक, ERDO आदि के लिए आवेदन कर सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं