विज्ञापन

BPSSC SI Prohibition Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड

BPSSC SI Prohibition Admit Card 2026 : उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Written Examination) 12 जुलाई 2026 को कराई जाएगी.

BPSSC SI Prohibition Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड
एग्जाम सेंटर पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस लेकर जाना अनिवार्य है.

BPSSC SI Prohibition Admit Card 2026 : बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमिशन (BPSSC) ने सब-इंस्पेक्टर (प्रोहिबिशन) भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. यह एडमिट कार्ड प्रारंभिक लिखित परीक्षा के लिए जारी किए गए हैं. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Written Examination) 12 जुलाई 2026 को कराई जाएगी.

लेवल-6 पे स्केल के साथ आकर्षक सैलरी

इस भर्ती के जरिए कुल 78 पदों को भरा जाएगा. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक चली थी. बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, क्योंकि यह न केवल एक प्रतिष्ठित पद है, बल्कि आकर्षक सैलरी भी ऑफर कर रहा है. सिलेक्टेड उम्मीदवारों को लेवल-6 के तहत 35,400 से 1,12,400 रुपए तक की सैलरी मिलेगी. इसके साथ ही दूसरे सरकारी अलाउंस और सुविधाएं भी दी जाएंगी. 

सिलेक्शन प्रोसेस 

  • इस भर्ती के जरिए उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा - 
  • प्रारंभिक लिखित परीक्षा (Preliminary Written Examination)
  • मुख्य लिखित परीक्षा (Main Written Examination)
  • फिजिकल टेस्ट

प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही अगले चरण के लिए योग्य माना जाएगा.

प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न

प्रारंभिक परीक्षा में एक ही पेपर होगा, जिसमें कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे. यह पेपर 200 मार्क्स का होगा. इसके अलावा परीक्षा का समय 2 घंटे तय किया गया है. इसमें उम्मीदवारों से जनरल नॉलेज और समसामयिक मुद्दों (Contemporary issues) से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे. आयोग के नियमों के अनुसार, इस परीक्षा को क्वालीफाई करने के लिए 30 फीसदी से ज्यादा मार्क्स लाने होंगे. इसी के आधार पर कुल वैकेंसी के 20 गुना उम्मीदवारों को मेरिट ऑर्डर और रिजर्वेशन केटेगरी के अनुसार मेन एग्जाम के लिए सेलेक्ट किया जाएगा.

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उम्मीदवार इन स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं - 

स्टेप 1 : सबसे पहले वेबसाइट के होमपेज पर “Admit Card for SI Prohibition Pre Exam” लिंक पर क्लिक करें. 

स्टेप 2 : अब रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और जन्मतिथि एंटर कर लॉगिन करें. 

स्टेप 3 : लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें.

परीक्षा के दिन जरूरी निर्देश

एग्जाम सेंटर पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस लेकर जाना अनिवार्य है. इसके अलावा मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को एग्जाम सेंटर के अंदर ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय से पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचें और सभी निर्देशों का पालन करें.

यह भी पढ़ें- विदेश में पढ़ाई का है सपना? जानें साल 2026 में कितनी है TOEFL Exam की फीस, फॉर्म भरने से पहले नोट करें नियम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BPSSC, BPSSC SI Admit Card 2026 Link
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com