विज्ञापन

Bihar Police PET एडमिट कार्ड जारी, फिजिकल टेस्ट 12 मार्च से होंगे शुरू

Central Selection Board of Constables की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड किया जा सकता है. लिकं आज एक्टिव हो गया है. वेबसाइट पर Bihar Police Constable Driver PET Admit Card 2026 लिखा हुआ दिखेगा. उसपर क्लिक कर दें. पूछी गई सारी जानकारी सही से भरते ही हॉल टिकट स्क्रीन पर आज जाएगा.

Bihar Police PET एडमिट कार्ड जारी, फिजिकल टेस्ट 12 मार्च से होंगे शुरू
एडमिट कार्ड पर प्रिंटेड सभी इंस्ट्रक्शन को ध्यान से जरूर पढ़ लें.

Bihar Police Constable Driver PET Admit Card 2026: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल्स (Central Selection Board of Constables) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिए हैं. जिन भी उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा पास की थी, उनके लिए अगले चरण के एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं. लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक 15 फरवरी, 2026 से एक्टिवट हो गया है. ड्राइवर कांस्टेबल पद के लिए फिजिकल टेस्ट 12 मार्च 2026 से आयोजित किया जाएगा.

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Central Selection Board of Constables की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड किया जा सकता है. लिकं आज एक्टिव हो गया है. Central Selection Board of Constables की वेबसाइट पर Bihar Police Constable Driver PET Admit Card 2026 लिखा हुआ दिखेगा. उसपर क्लिक कर दें. पूछी गई सारी जानकारी सही से भरते ही हॉल टिकट स्क्रीन पर आ जाएगा. जिसे डाउनलोड कर लें.

एडमिट कार्ड में- कैंडिडेट का नाम,रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, फ़ोटोग्राफ़ और सिग्नेच, जन्म तिथि, एग्जाम की तारीख और समय, एग्जाम सेंटर का नाम और पता और रिपोर्टिंग टाइम लिखा होगा. एडमिट कार्ड पर दी गई एक-एक जानकारी आप सही से पढ़ें और कैंडिडेट इसे अच्छी तरह से वेरिफ़ाई करें. किसी भी तरह का एरर होने पर बोर्ड से तुरंत संपर्क करें. 

इन बातों का रखें ध्यान-

  1. एग्जाम वाले दिन आपको एडमिट कार्ड लेकर जाना होना. तय रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 30 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा.  एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड फोटो ID प्रूफ भी साथ लेकर जाएं.
  2. एग्जाम सेंटर के अंदर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर या स्मार्टवॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना पूरी तरह मना है.
  3. पेपर वाले दिन एडमिट कार्ड पर प्रिंटेड सभी इंस्ट्रक्शन को ध्यान से जरूर पढ़ लें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com