CM Nitish handed over appointment letters to the selected BPSC TRE Candidates: बिहार की बंपर वैकेंसी यानी शिक्षक भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए गए हैं. इस परीक्षा में 1 लाख 20 हजार 336 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं. बिहार शिक्षक भर्ती के चयनित उम्मीदवारों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नियुक्ति पत्र सौंप दिया है. नियुक्ति पत्र सौंपने का समारोह पटना के गांधी मैदान में आयोजित किया गया था. समारोह के दौरान नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव द्वारा 25 हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया. बाकी चयनित शिक्षकों को उनके जिले में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपा गया. इस नियुक्ति पत्र समारोह में राज्य के 27 जिलों के 25 हजार शिक्षकों ने भाग लिया था.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
बिहार शिक्षक भर्ती के चयनित उम्मीदवारों के नियुक्ति पत्र समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बंपर भर्ती का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने अगले दो माह में 1.20 लाख शिक्षकों की भर्ती की घोषणा के साथ डेढ़ साल में 10 लाख नौकरी का लक्ष्य बताया. उन्होंने शिक्षा विभाग को इस दिशा में तेजी से काम करने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा, 'हमने दस लाख लोगों को नौकरी, दस लाख को रोजगार के लिए कहा था. हम चाहते हैं कि दो माह में शेष शिक्षकों की भर्ती करा ली जाए. 1.50 लाख से ज्यादा नियुक्ति हो चुकी है, आज 1.20 लाख हो गई. इसके अलावा 50 हेड मास्टर और 50 हजार पुलिस सिपाही. हम चाहते हैं कि डेढ़ साल में 10 लाख लोगों को रोजगार दें. ये सब आज तक कहीं हुआ है क्या ? 5 लाख लोगों को रोजगार का अवसर मिल गया है. 5 लाख नौकरी और 5 लाख रोजगार हम पूरा कर रहे हैं.'
नए टीचर 6 नवंबर से पढ़ाएंगे
बीपीएससी शिक्षक भर्ती चयनित नवनियुक्त शिक्षक 6 से 10 नवंबर तक गांवों के स्कूल में पढ़ाएंगे. शिक्षकों को स्कूल का अलॉटमेंट जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा.
1 लाख 70 हजार से अधिक पद
बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी शिक्षक भर्ती अभियान के जरिए 1 लाख 70 हजार 461 शिक्षकों की भर्ती करने वाला था. इस भर्ती के लिए बिहार से बाहरी राज्यों से भी आवेदन मांगे गए थे. इस भर्ती परीक्षा के लिए 8 लाख आवेदन आए थे. भर्ती परीक्षा का आयोजन 24, 25 और 26 अगस्त 2023 को किया गया था और रिजल्ट 17 अक्टूबर से आने शुरू हुए थे. बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा में कुल 1 लाख 20 हजार 336 उम्मीदवार सफल रहे हैं, जिसमें प्राथमिक शिक्षकों के 70,545, माध्यमिक शिक्षकों के 26089 और उच्च माध्यमिक के 23,702 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की गई है. इस भर्ती परीक्षा में 12 प्रतिशत चयनित उम्मीदवार बिहार से बाहर के हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं