विज्ञापन

भोपाल में सर्वर क्रैश: MPESB की वन रक्षक व जेल प्रहरी परीक्षा रद्द, अब 20 जून को होगा एग्जाम

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने रविवार को रद्द की गई वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा की नई तारीख जारी कर दी है. 7 जून 2026 की दूसरी शिफ्ट की रद्द की गई परीक्षा अब 20 जून 2026 को होगी.

भोपाल में सर्वर क्रैश: MPESB की वन रक्षक व जेल प्रहरी परीक्षा रद्द, अब 20 जून को होगा एग्जाम
परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे. (फाइल फोटो)

मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की तरफ से आयोजित की गई वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी एवं सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गई है. रविवार को भोपाल के कई परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी खराबी के कारण दूसरी शिफ्ट की परीक्षा शुरू नहीं हो सकी. परीक्षा शुरू नहीं होने पर उम्मीदवारों ने जमकर हंगामा किया. जानकारी के अनुसार, रविवार को दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे दूसरी शिफ्ट का एग्जाम होना था. लेकिन सर्वर क्रैश हो गया. सर्वर क्रैश होने के कारण समय पर परीक्षा शुरू नहीं करवाई जा सकी. एग्जाम देने आए उम्मीदवार घंटों तक इंतजार करते रहे और बाद में इस शिफ्ट के एग्जाम को रद्द कर दिया गया.

अब कब होगा एग्जाम

MPESB की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार तकनीकी कारणों से 7 जून की दूसरी शिफ्ट की स्थगित की गई परीक्षा अब 20 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. ये एग्जाम सुबह 10 बजे से 12 बजे होगा. वहीं इस परीक्षा के एडमिट कार्ड अलग से जारी किए जाएंगे. एग्जाम से कुछ दिन पहले ही MPESB की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड को जारी किया जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

MPESB ने अपने आधिकारिक नोटिस में कहा, 7 जून को दूसरी शिफ्ट  (2.30 से 04.30 बजे तक) में आयोजित वनरक्षक, क्षेत्ररक्षक, जेल प्रहरी व सहायक जेल अधीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 के दौरान तकनीकी समस्या होने के कारण उम्मीदवारों के हित को देखते हुए परीक्षा को स्थगित किया गया है. दूसरी पाली की स्थगित परीक्षा का पुनः आयोजन दिनांक 20 जून को प्रथम पाली ( सुबह 10.00 से 12.00 बजे तक) में किया जायेगा. जिसके प्रवेश पत्र मंडल की वेबसाईट से डाउनलोड कर अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे.

4 जून से शुरू हुई है परीक्षा

इस संयुक्त भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1,679 पदों पर भर्ती होगी. जिन पदों पर भर्ती की जानी हैं, उनमें वन रक्षक (Forest Guard) के 1,111 पद और जेल प्रहरी (Jail Guard) के 757 पद शामिल हैं. ये संयुक्त भर्ती परीक्षा 4 जून 2026 से लेकर 19 जून 2026 तक आयोजित की जा रही है.

ये भी पढ़ें-झांसी स्टेशन पर किताबों के साथ गुजरी रात, UP पुलिस परीक्षा देने पहुंचे उम्मीदवारों का अनोखा अंदाज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com