विज्ञापन
This Article is From Nov 22, 2017

बारहवीं पास छात्रों के लिए सेना ने निकाली बंपर भर्तियां.आवेदन करने के लिए कुछ ही दिन शेष, जल्द करें आवेदन 

ट्रेनिंग के जरिए चुने गए उम्मदीवरों को लेफ्टिनेंट की रैंक पर परमानेंट कमिशन दिया जाएगा

Also Read in
बारहवीं पास छात्रों के लिए सेना ने निकाली बंपर भर्तियां.आवेदन करने के लिए कुछ ही दिन शेष, जल्द करें आवेदन 
प्रतीकात्मक चित्र
  • चुने गए छात्रों को अगले चार साल तक दी जाएगी प्रशिक्षण
  • प्रशिक्षण पूरा होने के बाद मिलेगा लेफ्टिनेंट का पद
  • योग्यता के आधार पर ही बनाई जाएगी मेरिट लिस्ट
नई दिल्ली: भारतीय थल सेना ने बारहवीं पास छात्रों के लिए टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस) कोर्स-39 के तहत नियुक्तियां निकाली हैं. इन पदों के लिए अविवाहित लोग ही आवेदन कर पाएंगे. इस कोर्स के माध्यम से कुल 90 खाली पदों को भरा जाएगा. इस कोर्स की शुरुआत अगले वर्ष 2018 में होगी. ट्रेनिंग के जरिए चुने गए उम्मदीवरों को लेफ्टिनेंट की रैंक पर परमानेंट कमिशन दिया जाएगा. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 नवंबर है.

यह भी पढ़ें: Indian Army में निकली भर्ती, 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन 

10+2 टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस), कुल पद : 90
योग्यता : मान्यता प्राप्त बोर्ड/स्कूल से न्यूनतम 70 फीसदी अंकों के साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषयों से 12वीं की परीक्षा पास किया होना चाहिए.

आयु सीमा : आयु साढ़े सोलह साल से कम न हो और साढ़े उन्नीस साल से अधिक न हो. यानी आवेदक का जन्म 01 जनवरी 1999 से पहले और 01 जनवरी 2002 के बाद नहीं होना चाहिए. आयु की गणना में दोनों तिथियां शामिल की जाएंगी.

यह भी पढ़ें: वाराणसी : बर्खास्त जवान करवा रहा था सेना में भर्ती, हुआ गिरफ्तार

न्यूनतम शारीरिक मानदंड
कद : 157.5 सेंटीमीटर
वजन : सही अनुपात में हो. 
सीना : कद के हिसाब से सही अनुपात में हो। फुलाने पर 5 सेंटीमीटर अधिक हो.

वेतनमान :  तीन साल की ट्रेनिंग के दौरान कैडेट को हर महीने 56,100 रुपये की स्टाइपेंड दिया जाएगा. चौथे साल की ट्रेनिंग पूरी होने पर सभी को लेफ्टिनेंट रैंक का ग्रेड पे मिलेगा.
चयन प्रक्रिया : बारहवीं में प्राप्तांकों के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. फिर शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इस दौरान अभ्यर्थियों का साइकोलॉजिकल टेस्ट और ग्रुप टेस्ट भी लिया जाएगा. सफल अभ्यर्थियों की फिर मेडिकल जांच होगी. पूरी तरह से स्वस्थ अभ्यर्थियों को ही ट्रेनिंग के लिए नियुक्त किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: Indian Army में निकली भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

ट्रेनिंग
-ट्रेनिंग की अवधि कुल पांच साल होगी. इसमें बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग और टेक्निकल ट्रेनिंग भी शामिल होगा. 
-बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग एक साल की होगी, जो ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी गया में दी जाएगी.
-टेक्निकल ट्रेनिंग चार साल की होगी, जो दो चरणों में होगी. पहला चरण प्री कमिशन ट्रेनिंग का होगा, जो तीन साल का होगा. दूसरे चरण पोस्ट कमिशन ट्रेनिंग एक साल की होगी. 
-फाइनल एग्जाम पास करने वाले उम्मीदवारों को इंजीनियरिंग की डिग्री प्रदान की जाएगी.
-इसके अलावा ट्रेनिंग के चार साल सफलतापूर्वक पूरे करने वाले उम्मीदवारों को सेना में लेफ्टिनेंट की रैंक पर परमानेंट कमीशन दिया जाएगा.
-ट्रेनिंग में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास आधार कार्ड होना अनिवार्य है. इसलिए आवेदक जल्द ही अपना आधार बनवा लें.
VIDEO: सेना भर्ती के दौरान 


आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए किसी तरह का कोई आवेदन शुल्क नहीं चुकाना है.

आवेदन प्रक्रिया : वेबसाइट लॉगइन करें. 

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख : 29 नवंबर 2017
फोन : 011-26173215, 26196220, 26175473 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Army Recruitment, Vacant Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com