विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2026

Gen Z के जल्दी जॉब छोड़ने पर उन्हें शर्मिंदा ना करें, शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने दी बड़ी सलाह

शादी डॉट कॉम के फाउंडर जेन जी के जल्दी जल्दी जॉब चेंज करने के फैसलों को क्यों सही मानते हैं, खबर के अंदर जरूर पढ़ें.

Gen Z के जल्दी जॉब छोड़ने पर उन्हें शर्मिंदा ना करें, शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने दी बड़ी सलाह
मित्तल का कहना है कि नई जनरेशन यह देख रही है कि कौन सी इंडस्ट्री, रोल और कल्चर उनके हिसाब के हैं.

Shark tank news : पीपुल ग्रुप और शादी डॉट कॉम के फाउंडर अनुपम मित्तल ने जेन जी को लेकर सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है. जेन जी को लेकर कहा जाता है कि वह बहुत जल्द ही जॉब छोड़ देते हैं और लाइफ को लेकर सीरियस नहीं हैं. अब इस पर शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल ने अपनी राय रखी और इसका असल कारण बताया. उन्होंने जेन जी की इस कार्यशैली को एक 'राइट स्ट्रेटजी' भी बताया है. उनका कहना है कि यह ठीक वैसे ही है जैसे शादी की जगह डेटिंग करना. उन्होंने जेन जी को एक सलाह भी दी है. मित्तल का कहना है कि नई जनरेशन यह देख रही है कि कौन सी इंडस्ट्री, रोल और कल्चर उनके हिसाब के हैं.

यह भी पढ़ें- UPSC सिविल सर्विस परीक्षा में कितने नंबर लाने होते हैं? जानें किसे मिलता है इंटरव्यू देने का मौका


जेन जी क्यों छोड़ रही जॉब?

जेन जी के जल्द ही नौकरी छोड़ने और उसे बदलने का कारण अनुपम मित्तल ने कुछ और ही बताया है. उन्होंने कहा है कि यह जनरेशन डिस्लॉयल्टी की वजह से नहीं बल्कि सेल्फ अवेयरनेस और खुद के विकास के लिए ऐसा कर रही है. उन्होंने कहा, 'नौकरी बदलने पर 22 साल के युवाओं को शर्मिंदा नहीं करना चाहिए. मैं देख रहा हूं कि हर साल कई 'करियर गुरु' 22 साल के युवाओं को नौकरी बदलने पर शर्मिंदा करते हैं'.

अनुपम मित्तल ने यह बातें अपने लिंक्डइन पोस्ट में बताई हैं और इसे 'लेकिन क्या युवाओं को यह नहीं करना चाहिए? कैप्शन दिया है. उनका यह भी मानना है कि जेन जी के काम के प्रति नजरिया काफी अलग है. कई सर्वे से यह पता चला है कि यह पीढ़ी काम के दबाव के बजाय मेंटल हेल्थ पर ज्यादा ध्यान देती है और उनका ध्यान कॉर्पोरेट लाइन में आगे बढ़ने के बजाय जॉब और पर्सनल लाइफ में बैलेंस पर फोकस करना है.

अनुपम मित्तल ने क्या दी सलाह?

शार्क टैंक इंडिया के जज अनुपम मित्तल सलाह देते हैं कि 21-24 की आयु के बीच काम की तेजी से तलाश करें और 25 की आयु के बाद कम से कम चार साल के लिए किसी एक कंपनी में खुद को तराशें'. अनुपम की इस सलाह पर सोशल मीडिया पर क्या रिएक्शन आ रहे हैं चलिए वो भी जान लेते हैं.

एक यूजर ने लिखा है, 'मैंने आज इसी वजह से जॉब छोड़ दी. मुझे लगा कि मैंने खुद को यह जानने के लिए समय नहीं दिया कि मेरे लिए किस तरह का रोल, माहौल या पोस्ट सही है और अपना खुद का काम शुरू करना ही मुझे इसका सही तरीका लगा, सलाह देने के लिए शुक्रिया'. एक और यूजर ने ल लिथा, 'यह बिल्कुल सच है, 20 की उम्र के शुरुआती दिनों में जॉब की तलाश करना, ना कि एक जगह टिक कर बैठ जाना. जब तक अलग-अलग काम और रोल नहीं करेंगे तो कैसे पता चलेगा कि उसे वास्तव में क्या पसंद है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anupam Mittal  Gen Z, Anupam Mittal  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com