विज्ञापन

UPSC सिविल सर्विस परीक्षा में कितने नंबर लाने होते हैं? जानें किसे मिलता है इंटरव्यू देने का मौका

यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा में हर साल लाखों कैंडिडेट्स शामिल होते हैं. इनमें से प्री क्वालिफाई करने वाले मेंस के लिए जाते हैं. मेंस, इंटरव्यू और फाइनल मेरिट लिस्ट का कट-ऑफ अलग-अलग होता है.

UPSC सिविल सर्विस परीक्षा में कितने नंबर लाने होते हैं? जानें किसे मिलता है इंटरव्यू देने का मौका
upsc civil services exam

UPSC Exam Marks Required: UPSC सिविल सर्विस एग्जाम देश की सबसे टॉप क्लास और पॉपुलर एग्जाम में से एक है. हर साल IAS-IPS अधिकारी बनने का सपना लिए 5 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन सिर्फ कुछ ही सफल होकर ऑफिसर बनते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूपीएससी की इस परीक्षा को पास करने के लिए हर चरण में कितने नंबर लाने होते हैं और किसे इंटरव्यू का मौका मिलता है. अगर नहीं, तो इस आर्टिकल में जानिए..

UPSC एग्जाम कितने फेज में होते हैं

UPSC सिविल सर्विस परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है. प्रीलिम्स (Prelims) में ऑब्जेक्टिव टाइप के सवाल आते ते हैं. मेंस (Mains) में 9 पेपर्स होते हैं, जिनमें 7 पेपर्स मेरिट के लिए गिने जाते हैं. फाइनल राउंड इंटरव्यू और पर्सनालिटी टेस्ट होता है, जिसके बाद सेलेक्शन होता है.

यूपीएससी प्रीलिम्स कट-ऑफ

प्रीलिम्स परीक्षा में कट-ऑफ नंबर यानी पास करने के लिए नंबर हर साल अलग-अलग कैटेगरी के लिए बदलते रहते हैं. जैसे 2024 में जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 87.98 अंक था, जबकि OBC के लिए 87.28 अंक, SC के लिए 79.03 अंक और ST के लिए 74.23 अंक था. EWS कैटेगरी के लिए 85.92 अंक और PWD कैटेगरी में PWD 1 के लिए 69.42 अंक, PWD 2 के लिए 65.30 अंक, PWD 3 और PWD 5 के लिए करीब 40 नंबर रहे. प्रीलिम्स सिर्फ क्वालिफाइंग के लिए होता है. मेरिट मेंस और इंटरव्यू के आधार पर बनती है.

UPSC मेंस कट-ऑफ

मेंस एग्जाम कुल 1,750 नंबर के होते हैं. कैंडिडेट्स को मेंस में मिनिमम कट-ऑफ अंक लाना जरूरी होता है, ताकि वे इंटरव्यू के लिए सेलेक्ट हो सकें. 2024 में जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ 729 अंक था. OBC के लिए 702 अंक, SC के लिए 685 अंक और ST के लिए 684 अंक थे. इसके अलावा EWS के लिए 696 अंक और PWD कैटेगरी में में PWD 1 के लिए 663 अंक, PWD 2 के लिए 696 अंक, PWD 3 के लिए 307 अंक और PWD 5 के लिए 361 अंक थे. मेंस में इस नंबर के आसपास लाने वाले ही इंटरव्यू के लिए बुलाए जाते हैं.

UPSC फाइनल मेरिट कितने नंबर पर बनती है

यूपीएससी की फाइनल मेरिट यानी यूपीएससी पास करने के लिए मेंस और इंटरव्यू के कुल 2,025 नंबर में से तैयार होती है. साल 2024 में जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स 947 नंबर लाकर सेलेक्ट हुए थे. OBC के लिए 910 अंक, SC के लिए 880 अंक. ST के लिए 884 अंक, EWS कैटेगरी के लिए 917 अंक लाने थे.

यूपी में 69,000 शिक्षक भर्ती को लेकर क्यों नाराज हैं अभ्यर्थी? जानें पूरा विवाद

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com