AEDO Exam Pattern: बिहार सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) की परीक्षा कल यानी 14 अप्रैल से शुरू होने जा रही है. जो भी उम्मीदवार इस साल AEDO परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं, उनके मन में इस एग्जाम को लेकर कई सवाल चल रहे हैं, जैसे कि AEDO परीक्षा में किस तरह के सवाल पूछे जाएंगे और मार्किंग सिस्टम क्या होगा? AEDO एग्जाम 2026 से जुड़े सभी सवालों के जवाब बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने दिए हैं. बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की तरफ से ही इस परीक्षा का आयोजन इस साल किया जा रहा है.
AEDO परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे?
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) April 13, 2026
[AEDO Exam | BPSC AEDO | BPSC Podcast | AEDO Strategy | Exam Instructions | Bihar Education Department | Bihar Education]#BPSC #BPSCExam #AEDO #BPSCUpdates #BiharJobs #ExamPattern #SarkariNaukri pic.twitter.com/VKvWtNT5sh
जनरल स्टडीज में किस तरह के सवाल पूछे जाएंगे? इसपर राजेश कुमार सिंह ने कहा कि 'जीके डिफाइंड है लेकिन जनरल स्टडीज पर कुछ निर्धारित नहीं है. इतिहास, जियोग्राफी, साइंस, इकोनॉमिक्स, पॉलिटी आदि से प्रश्न पूछे जा सकते हैं, जिसके बारे में एक पढ़े लिखे आदमी को जानना चाहिए. जनरल एप्टीट्यूट के सवालों पर राजेश कुमार सिंह ने कहा इसमें दो भाग होंगे एक रीजनिंग और दूसरा मेंटल एबिलिटी. दो हिस्सों में ये परीक्षा होगी.
इंग्लिश और हिंदी सब्जेक्ट पर बात करते हुए राजेश कुमार सिंह ने कहा अगर आप इनमें ही न्यूनतम पासिंग अंक नहीं लाए तो बाकी कॉपी का तो कोई मतलब ही नहीं है.
किस सेक्शन से होंगे कितने सवाल
राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पहले चरण में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक सामान्य भाषा की परीक्षा होगा. अंग्रेजी से 30 सवाल पूछे जाएंगे और 70 सवाल पूछे जाएंगे हिंदी भाषा से, इस तरह से पपेर 100 अंकों का होगा. अंग्रेजी और हिंदी भाषा में अलग-अलग 30 प्रतिशत अंक लाने हैं. दूसरी शिफ्ट में सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता के सवाल पूछे जाएंगे. सामान्य अध्ययन और सामान्य योग्यता से भी 100-100 नंबर के सवाल आएंगे. परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी.
AEDO परीक्षा में मार्किंग कैसे होगी? सही उत्तर, गलत उत्तर और नेगेटिव मार्किंग से जुड़ी हर जानकारी, परीक्षा नियंत्रक से जानें।#BPSC #BPSCExam #BPSCAEDO #BPSCUpdates #BiharJobs #AEDOExam #AEDO pic.twitter.com/5KH6I9B82i
— Bihar Public Service Commission (@BPSCOffice) April 12, 2026
मार्किंग सिस्टम कैसा होगा?
एईडीओ एग्जाम में निगेटिव मार्किंग लागू होगी. राजेश कुमार सिंह के अनुसार हर गलत उत्तर के लिए एक तिहाई (1/3) अंक काटे जाएंगे. ऐसे में उम्मीदवार सोच समझकर ही हर सवाल का जबाव दें. ताकि निगेटिव मार्किंग से बच सके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं