AAI NER Apprentices Recruitment 2026: अगर आप एविएशन सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने नॉर्थ ईस्टर्न रीजन (NER) के लिए अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. अप्लाई करने की लास्ट डेट 28 जुलाई 2026 है. आइए जानते हैं वैकेंसी, योग्यता, सिलेक्शन प्रोसेस और अप्लाई करने का पूरा तरीका.
AAI NER Apprentices Vacancy 2026: पदों की डिटेल्स
इस भर्ती के जरिए अलग-अलग एजुकेशनल बैकग्राउंड वाले युवाओं को उड्डयन क्षेत्र में काम करने और अनुभव हासिल करने का बेहतरीन अवसर मिल रहा है. कुल 95 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.
योग्यता क्या चाहिए?
एजुकेशनल क्वालिफिकेशनग्रेजुएट/डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड या विषय में 4 साल की फुल-टाइम इंजीनियरिंग डिग्री या 3 साल का डिप्लोमा होना अनिवार्य है. वहीं, ITI ट्रेड अप्रेंटिस के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) और स्टेनो ट्रेड में ITI/NCVT का सर्टिफिकेट होना चाहिए.
उम्र सीमाआवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 26 वर्ष होनी चाहिए. उम्र की गणना 28 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
हर महीने मिलेगा शानदार स्टाइपेंड
सिलेक्टेड उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान हर महीने नीचे दिए गए डिटेल के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा-
- Graduate Apprentices को 15,000 रुपये महीना
- Diploma Apprentices के 12,000 रुपये महीना
- वहीं, Trade Apprentice को 9,600 रुपये महीना
कैसे होगा सिलेक्शन?
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी. ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, सिलेक्शन तीन स्टेप्स में होगा-
- सबसे पहले उम्मीदवार के क्वालिफाइंग एग्जाम (डिग्री/डिप्लोमा/ITI) के नंबरों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
- फिर सिलेक्टेड उम्मीदवारों की एकेडेमिक और पर्सनल डाक्यूमेंट्स को वैरिफाई किया जाएगा.
- सबसे आखिर में AAI के नियमों के अनुसार फाइनल मेडिकल फिटनेस चेकअप होगा.
ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
बता दें कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है, ऑफलाइन फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे. अप्लाई करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-
- सबसे पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट aai.aero पर जाइए.
- होमपेज पर Recruitment/Apply Online सेक्शन में जाकर संबंधित अप्रेंटिस विज्ञापन पर क्लिक करिए.
- अब अपनी वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करिए.
- फॉर्म में मांगी गई अपनी पर्सनल, एकेडमिक और कॉन्टैक्ट डिटेल्स को ध्यान से पढ़िए.
- अपने फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करिए.
- सबमिट करने से पहले फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार दोबारा चेक कर लीजिए.
- फॉर्म सबमिट करने के बाद, कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करें और फिर एक प्रिंटआउट निकालकर रख लीजिए.
aai notification by subhashinitripathi93
यह भी पढ़ें- इंडियन आर्मी अग्निवीर CEE रिजल्ट 2026 जारी, इस लिंक पर जाकर करें मेरिट लिस्ट चेक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं