- मोदी कैबिनेट में होंगे मनसुख
- जाहिर की खुशी
- संसद में साइकिल से पहुंचने के लिए हैं मशहूर
लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद गुरुवार को नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन में दूसरे कार्यकाल की प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं. शपथ ग्रहण समारोह में देश-दुनिया से करीब 8000 हजार मेहमानों को आमंत्रित किया गया है. कैबिनेट में पीएम मोदी के अलावा एनडीए के कई अन्य नेता भी शपथ ग्रहण करेंगे. इस बार कई नए चेहरे भी पीएम मोदी के साथ शपथ लेते हुए दिखाई दे सकते हैं, उनमें से मनसुख लाल मंडाविया भी हैं. उन्हें संसद में साइकिल से पहुंचने के लिए पहचाना जाता रहा है.
मोदी सरकार के गठन के लिए केंद्र बना अमित शाह का घर, 10 बातों में जानें अब तक क्या हुआ
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Mansukh Lal Mandaviya, BJP when asked if he will go for swearing-in ceremony on a bicycle: For me it is not a fashion to go on a bicycle, it is my passion. I had always gone to the Parliament on a bicycle. It is eco-friendly, it saves fuel & keeps you physically healthy. https://t.co/TW8CpiysEy
— ANI (@ANI) May 30, 2019
इस बार जब मनसुख लाल मंडाविया का नाम मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की खबर मिली तो उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी जी और अमित शाह जी ने मुझपर एक बार फिर विश्वास जताया और मुझे भी अपने सरकार का हिस्सा बनने के लिए बुलाया. मैं दोनों का ही बेहद शुक्रगुजार हूं.' मनसुख लाल मंडाविया से जब पूछा गया कि क्या आप साइकिल से शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगे तो वह बोले, 'मेरे लिए साइकिल से जाना कोई फैशन की बात नहीं है, यह मेरा पैशन है. यह इको-फ्रेंडली है, इससे हम ईंधन बचा सकते हैं और शारीरिक स्वस्थ भी रह सकते हैं.'
जगन मोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ, राहुल गांधी ने दी बधाई
बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Cabinet) ने दूसरे कार्यकाल के लिए गुरुवार को शपथ लेने से पहले, अपनी मंत्रिपरिषद को व्यवस्थित रूप देने के लिये भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ अंतिम दौर की वार्ता की. पीएम मोदी के कैबिनेट में इस बार अनुभव के साथ ही युवा शक्ति नजर आएगी. पीएम मोदी और अमित शाह की बैठक के बाद संभावित मंत्रियों को फोन करके पीएम मोदी से मिलने के लिए बुलाया गया है. पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल के लिए कैबिनेट में रविशंकर प्रसाद, सदानंद गौड़ा, पीयूष गोयल, प्रकाश जावेड़कर, जी किशन रेड्डी, साध्वी निरंजन ज्योति, पुरुषोत्तम रुपाला, राम विलास पासवान, रमेश पोखरियाल और मुख्तार अब्बास नकवी मंत्री बनेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं