- दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में पेश होंगे
- केजरीवाल खुद अदालत में अपनी दलीलें रखेंगे,कोर्ट में दिया आवेदन
- केजरीवाल की याचिका CBI की उस याचिका के जवाब में दाखिल की गई है जिसमें ट्रायल कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी
Arvind Kejriwal Delhi High Court :दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. अरविंद केजरीवाल पहली बार अपने केस की सुनवाई के लिए खुद ही जिरह करने पहुंचे थे. इस दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और केजरीवाल के बीच जबरदस्त बहस हुई. तुषार मेहता ने केजरीवाल के खुद का केस लड़ने पर भी आपत्ति जताई. केजरीवाल ने कोर्ट से कहा कि मैं अपना केस खुद लड़ूंगा. इसके बाद दिल्ली हाई कोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता ने केस की सुनवाई अगले सोमवार तक के लिए टाल दी है.
14:46 PM: तुषार मेहता को केजरीवाल के केस लड़ने पर आपत्ति
लंच के बाद कार्यवाही शुरू हुई. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अरविंद केजरीवाल के केस लड़ने पर कहा कि यह मेरी पेटिशन है. तुषार मेहता ने कहा कि कुछ लोगों ने आरोप लगाकर अपना करियर बनाया है. SGI ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल खुद भी पेश हो रहे और उनके पास वकील भी है.ऐसे में मेरी मांग है की या तो उन्हें पूरी जिरह करनी होगी या उनके वकील को करनी होगी.जस्टिस स्वर्णकांता ने दोनों ओर की दलीलें सुनने के बाद मामले को अगले हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है. अब इस केस की सुनवाई अगले सोमवार को होगी. केजरीवाल ने केस दूसरी बेंच को ट्रांसफर करने
की मांग की है.
14:27 PM: केजरीवाल पत्नी संग दिल्ली हाई कोर्ट में मौजूद, लंच के बाद शुरू होगी कार्यवाही
दिल्ली एक्साइज केस में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल संग दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गए हैं. जस्टिस स्वर्णकांता ने लंच के बाद मामले को सुनने का वादा किया है. अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल कोर्ट परिसर के अंदर पहली कतार में बैठे हैं.
Live: 11:39 AM: दिल्ली हाई कोर्ट के लिए निकले अरविंद केजरीवाल
दिल्ली एक्साइज पॉलिसी में खुद अपने केस की दलील रखने अरविंद केजरीवाल दिल्ली हाई कोर्ट के लिए निकल चुके हैं. आज केजरीवाल अपने केस की खुद पैरवी करेंगे. आपको बता दें कि SIR के मुद्दे पर पिछले दिनों पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में खुद पेश होकर अपनी ओर से दलीलें रखी थीं.
यह भी पढ़ें- राघव चड्ढा पर AAP की पहली प्रतिक्रिया, 'आप केजरीवाल के सिपाही नहीं रहे'
क्यों दिल्ली हाई कोर्ट जाएंगे केजरीवाल?
AAP के सर्सेसर्वा अरविंद केजरीवाल की यह याचिका केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से दायर उस याचिका के जवाब में दाखिल की गई है, जिसमें ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें समन की कथित अवहेलना के मामले में केजरीवाल को बरी कर दिया गया था. 22 जनवरी के अपने आदेश में राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को समन वाले मामले में बरी करते हुए कहा था कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) यह साबित नहीं कर सका कि केजरीवाल ने जानबूझकर समन की अवहेलना की है. इसके बाद 30 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने इस बरी किए जाने के फैसले को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था.
यह भी पढ़ें- पोंडा उपचुनाव: केजरीवाल बोले- '2027 में गोवा में हमारी सरकार बना दो, बिजली फ्री कर देंगे'













