भारत की ओर से पाकिस्तान में जैश के आतंकी ठिकानों पर की गई हवाई कार्रवाई (IAF Air Strike) से पाकिस्तान (Pakistan) बौखला गया है. बुधवार को पाकिस्तान ने भारतीय सीमा (India) में घुसने की नापाक कोशिश की, जिसे भारतीय वायुसेना ने असफल कर दिया और उसके एक लड़ाकू विमान को मार गिराया. हालांकि, इस जवाबी कार्रवाई में हमारा भी एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और एक पायलट लापता हो गया, जो बाद में पता चला कि वह पाकिस्तान की हिरासत में है. भारत की ओर से कार्रवाई और पाकिस्तान की नापाक कोशिशों के बाद भारत-पाक के बीच काफी तनातनी बढ़ गई है. भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव तेज हो गया और यही वजह है कि भारत में कई एयरपोर्ट्स को कल कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया और हवाई आवाजाही को रोक दिया गया, मगर बाद में फिर से सेवा बहाल कर दी गईं. बुधवार की शाम भारत ने पाकिस्तान के उस दावे की पुष्टि की जिसमें वह अपने कब्जे में एक भारतीय पायलट होने की बात कर रहा था. विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि हमारा एक पायलट पाकिस्तान की कस्टडी में है और हम पाकिस्तान से मांग करते हैं कि वह भारतीय वायुसेना के उस पायलट को तुरंत सुरक्षित वापस भेजें. भारत और पाकिस्तान के बीच के तनाव से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहे हैं....