बॉलीवुड हो या हॉलीवुड. कई फिल्मों में नन्हे एक्टर आए और छा गए. हालांकि कई एक्टर ऐसे भी रहे जो बड़े होकर एक्टिंग की दुनिया में जादू नहीं कर सके और गुमनामी के अंधेरे में खो. लेकिन ऐसे भी कई एक्टर हैं जिन्होंने कामयाबी के दामन को नहीं छोड़ा और आज भी उनका सिनेमा की दुनिया में दमखम कायम है. 1995 की सुपरहिट फिल्म Jumanji तो शायद आपको याद ही होगी. यह कहानी थी दो बच्चों की जो इस गेम को खेलते हैं, और जानते नहीं हैं कि वह इसका हिस्सा बन जाएंगे. 'जुमांजी' में Kirsten Dunst ने नन्हीं जूडी का किरदार निभाया था. उनके इस किरदार को खूब पसंद किया गया था. लेकिन कर्स्टन अब बड़ी हो गई हैं और उनकी गिनती हॉलीवुड की शानदार अभिनेत्रियों में होती है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
हॉलीवुड फिल्म Jumanji की जूडी Kirsten Dunst की लेटेस्ट फिल्म 'द पॉवर ऑफ डॉग' है, यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है और इस फिल्म को दुनिया भर में जमकर तारीफ भी मिल रही है. फिल्म में कर्स्टन अहम रोल में हैं और उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ भी हो रही है.
यही नहीं, कर्स्टन डंस्ट स्पाइडर-मैन सीरीज में सुपरहीरो की प्रेमिका का किरदार भी निभा चुकी हैं. वह स्पाइडर-मैन के तीन पार्ट में नजर आई थीं. इस तरह पीटर पार्कर और मेरी जेन का यह रोमांस भी काफी पॉपुलर हुआ था.
अगर बात Kirsten Dunst के करियर की करें तो उन्होंने ग्लैमर की दुनिया में तीन साल की उम्र में कदम रख दिया था. वह टीवी विज्ञापनों में नन्ही फैशन मॉडल के तौर पर आती थीं. 1988 में वह 'सैटरडे नाइट लाइव' में जॉर्ज एच.डब्ल्यू. बुश की पोती के तौर पर भी शामिल हुई थीं. उनका जन्म 30 अप्रैल, 1982 को हुआ था.
कर्स्टन ने वूडी एलन की फिल्म में छोटे से रोल से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. लेकिन उन्हें बड़ी ब्रेक मिला 1994 में, वह टॉम क्रूज और ब्रैड पिट की फिल्म 'इंटरव्यू विद वैम्पायर' में नजर आईं. इसके बाद उनकी फिल्म 'जुमांजी' रिलीज हुई और उनका एक्टिंग का करियर दौड़ पड़ा. इस तरह वह हॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा बन चुकी हैं.
Looop Lapeta की एक्ट्रेस Taapsee Pannu, एक्टर Tahir Raj Bhasin और डायरेक्टर Aakash Bhatia से बातचीत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं