विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2021

रॉबर्ट डॉनी जूनियर ने पिता के निधन पर लिखा इमोशनल पोस्ट, लिखा- वो सच्चे फिल्म निर्माता थे

निर्देशक रॉबर्ट डॉनी सीनियर (Robert Downey Sr) का निधन हो गया. वह 85 वर्ष के थे.

रॉबर्ट डॉनी जूनियर ने पिता के निधन पर लिखा इमोशनल पोस्ट, लिखा- वो सच्चे फिल्म निर्माता थे
रॉबर्ट डॉनी सीनियर (Robert Downey Sr) का निधन
नई दिल्ली:

मशहूर फिल्म 'पुटनी स्वॉप' के निर्देशक रॉबर्ट डॉनी सीनियर (Robert Downey Sr) का निधन हो गया. वह 85 वर्ष के थे. अभिनेता रॉबर्ट डॉनी जूनियर (Robert Downey Jr) ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपने पिता के निधन की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि न्यूयॉर्क सिटी स्थित घर पर नींद में ही उनका निधन हो गया. उन्हें पिछले पांच साल से पार्किंसन रोग था.

रॉबर्ट डॉनी जूनियर (Robert Downey Jr) ने लिखा, "वह एक सच्चे मनमौजी फिल्म निर्माता थे और जीवन भर उल्लेखनीय रूप से आशावादी रहे." रॉबर्ट डॉनी सीनियर (Robert Downey Sr) का जन्म 24 जून 1936 को न्यूयॉर्क में हुआ था. 

1961 में उन्होंने लघु फिल्म 'बॉल्स बल्फ' के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी. वह इस फिल्म के लेखक और निर्देशक दोनों थे, लेकिन उन्हें पहचान 1969 में आई फिल्म ‘पुटनी स्वॉप' से मिली.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Robert Downey Sr, Robert Downey Sr Dies, Robert Downey Sr Death, Robert Downey Jr
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com