विज्ञापन

4500 करो़ड़ की इस फिल्म का विलेन ने ली 1000 करो़ड़ की फीस, 18 दिसंबर को होगी रिलीज, 23 सुपरहीरो की तोड़ेगा हड्डियां

4500 करोड़ की फिल्म के विलेन की फीस एक 1000 करोड़ रुपये. अब आप सोच रहे हैं भाई ये ऐसा क्या करने वाला है. ये तो वक्त बताएगा लेकिन ये डॉक्टर डूम है जो 23 सुपरहीरो की नींद अकेले हराम करने जा रहा है.

4500 करो़ड़ की इस फिल्म का विलेन ने ली 1000 करो़ड़ की फीस, 18 दिसंबर को होगी रिलीज, 23 सुपरहीरो की तोड़ेगा हड्डियां
4500 करोड़ की फिल्म का विलेन ही ले गया 1000 करोड़, 23 सुपरहीरो की करेगा नींद हराम
Instagram
नई दिल्ली:

4500 करोड़ की फिल्म का विलेन 1000 करोड़ की फीस ले गया. अब आप सोच रहे होंगे कि भाई ये ऐसा क्या करने वाला है जो मेकर्स ने अपनी झोली ही खाली कर दी. अब पूरी कहानी तो फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगी लेकिन इतना बता दें कि ये वही एक्टर है जिसने आयरनमैन बनकर मार्वल की तकदीर ही बदल दी. ये वो एक्टर है जिसने आयरनमैन बनकर थानोस की जिंदगी हराम कर दी. ये वही एक्टर है जो अब डॉक्डर डूम बनने जा रहा है और जिसको लेकर दुनियाभर में क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है.

अब तो आप हमारा इशारा समझ ही गए होंगे. ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि हॉलीवुड सुपरस्टार रॉबर्ट डाउनी जूनियर हैं. आइए जानते हैं कैसा चल रहा है डॉक्टर डूम का सफर.

डॉक्टर डूम बोले तो अपना आयरनमैन

हॉलीवुड की सबसे बड़ी सुपरहीरो फ्रैंचाइजी मार्बल सिनेमैटिक यूनिवर्स में एक बार फिर इतिहास रचा जा रहा है. एवेंजर्स: डूम्सडे में विलेन डॉक्टर डूम की भूमिका निभाने वाले रॉबर्ट डाउनी जूनियर को लगभग 100 मिलियन डॉलर यानी लगभग 1000 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस मिलने की खबर है. यह डील दो फिल्मों 'एवेंजर्स: डूम्सडे' और उसके सीक्वल 'एवेंजर्स: सीक्रेट वॉर्स' के लिए है.

एवेंजर्स डूम्सडे हिंदी ट्रेलर

डाउनी जूनियर इस बार आयरन मैन टोनी स्टार्क के रूप में नहीं, बल्कि मार्वल के सबसे खतरनाक विलेन विक्टर वॉन डूम यानी डॉक्टर डूम बनकर लौट रहे हैं. उनकी यह फीस एमसीयू के इतिहास में किसी भी एक्टर द्वारा ली गई सबसे मोटी फीस है. क्रिस हेम्सवर्थ (थॉर) और क्रिस इवांस (कैप्टन अमेरिका) को दोनों फिल्मों के लिए करीब 40-40 मिलियन डॉलर मिले हैं, जबकि डाउनी जूनियर अकेले इन दोनों से दोगुनी कमाई कर रहे हैं.

फिल्म का प्रोडक्शन बजट भी आसमान छू रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, डूम्सडे और सीक्रेट वॉर्स का बजट लगभग 600 मिलियन डॉलर (लगभग 5700 करोड़ रुपये) है. अकेले डूम्सडे का बजट 450 मिलियन डॉलर (लगभग 4500 करोड़ रुपये) बताया जा रहा है.

18 दिसंबर 2026 को होगी रिलीज, 23 से ज्यादा सुपरहीरो कतार में  

'एवेंजर्स: डूम्सडे' 18 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. रुसो ब्रदर्स (एंथनी और जो रुसो) फिल्म के डायेरक्टर हैं, जिन्होंने पहले एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर और एंडगेम को सुपरहिट बनाया था. फिल्म का रनटाइम लगभग 2 घंटे 45 मिनट बताया जा रहा है.

फिल्म में तीन अलग-अलग यूनिवर्स के हीरो एक साथ नजर आएंगे. जिसमें एवेंजर्स और वाकांडा के योद्धा, फैंटास्टिक फोर और एक्स-मैन टीम शामिल हैं. कन्फर्म्ड कास्ट में क्रिस हेम्सवर्थ (थॉर), क्रिस इवांस (स्टीव रोजर्स), एंथनी मैकी (सैम विल्सन/कैप्टन अमेरिका), पॉल रड (एंट-मैन), फ्लोरेंस प्यू (येलेना बेलोवा), सेबेस्टियन स्टैन (बकी बार्न्स), पेड्रो पास्कल (रीड रिचर्ड्स), वैनेसा किर्बी (सू स्टॉर्म), जोसेफ क्विन (जॉनी स्टॉर्म), एबन मॉस-बैचराच (द थिंग), पैट्रिक स्टीवर्ट (प्रोफेसर एक्स), इयान मैककेलन (मैग्नेटो), चैनिंग टेटम (गैम्बिट), जेम्स मार्सडेन (साइक्लॉप्स), रेबेका रोमिन (मिस्टीक) समेत दर्जनों नाम हैं. कुल मिलाकर 23 से ज्यादा सुपरहीरो और कैरेक्टर्स इस महायुद्ध का हिस्सा बनेंगे.

यह फिल्म मल्टीवर्स सागा का अहम अध्याय है, जहां डॉक्टर डूम सबसे बड़ा खतरा बनकर उभरेगा. फैंस उत्साहित हैं कि आयरन मैन को अलविदा कह चुके डाउनी जूनियर अब विलेन के रूप में कितना डरावना अवतार लेंगे.

एमसीयू के लिए यह फिल्म बहुत मायने रखती है. स्टूडियो बड़ा दांव खेल रहा है. अगर डूम्सडे बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है, तो सीक्रेट वॉर्स के लिए रास्ता और आसान हो जाएगा. फिलहाल टिकट बिक्री शुरू हो चुकी है और प्रीमियम स्क्रीनिंग्स के लिए डिमांड पहले से ही तेज है. रॉबर्ट डाउनी जूनियर की वापसी और इतनी बड़ी कास्ट के साथ एवेंजर्स: डूम्सडे 2026 का सबसे बड़ा सिनेमाई इवेंट बनने जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Robert Downey Jr, Avengers Doomsday, Hollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com