विज्ञापन
This Article is From Feb 03, 2021

Mia Khalifa का किसान आंदोलन को लेकर खुल्लम-खुल्ला ऐलान, बोलीं- मैं किसानों के साथ...

मिया खलीफा (Mia Khalifa) ने हाल ही में किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया है, यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Mia Khalifa का किसान आंदोलन को लेकर खुल्लम-खुल्ला ऐलान, बोलीं- मैं किसानों के साथ...
किसानों के समर्थन में आईं मिया खलीफा (Mia Khalifa)
  • मिया खलीफा ने किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया है
  • मिया का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है
  • इस ट्वीट को करते हुए उन्होंने ये बात कही है
नई दिल्ली:

किसान आंदोलन को लेकर रिहाना (Rihanna) और ग्रेटा थनबर्ग के बाद अब पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा (Mia Khalifa) ने भी ट्वीट किया है. मिया खलीफा ने किसान आंदोलन (Farmer's Protest) को लेकर खुल्लम-खुल्ला ऐलान कर दिया है और किसानों के साथ अपना समर्थन दिया है. बता दें कि आज लगातार विदेशी हस्तियों के ट्वीट आ रहे हैं और वह किसान आंदोलन को लेकर अपना समर्थन जता रहे हैं. किसान आंदोलन को लेकर कई इलाकों में इंटरनेट बैन है, ऐसे में इसे लेकर हस्तियां ट्वीट कर रही हैं. अमेरिकी पॉप सिंगर रिहाना और सोशल एक्टिविस्ट ग्रेटा थर्नबर्ग (Greta Thunberg) ने ट्वीट किए थे. लेकिन अब मिया खलीफा (Mia Khalifa) ने भी भारतीय किसानों के साथ खड़े होने की बात कही है. 

मिया खलीफा (Mia Khalifa) का ट्वीट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मिया खलीफा (Mia Khalifa) ने दो ट्वीट किए हैं. उन्होंने किसान आंदोलन (Farmer's Protest) को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मानवाधिकार उल्लंघनों पर ये चल क्या रहा है? उन्होंने नई दिल्ली के आसपास के इलाकों में इंटरनेट काट दिया है?!'

मिया खलीफा (Mia Khalifa) ने इस ट्वीट के बाद एक और ट्वीट किया और लिखा, ''पेड एक्टर्स...मुझे उम्मीद है कि पुरस्कारों के मौसम में उनकी अनदेखी कतई नहीं की जाएगी. मैं किसानों के साथ हूं...#FarmersProtest'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mia Khalifa, Mia Khalifa On Farmer's Protest, Rihanna, Greta Thunberg
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com