विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2022

VIDEO: किम ने पहन ली इतनी टाइट ड्रेस चलना भी हुआ मुश्किल, फुदकते हुए सीढ़ियां चढ़ती आईं नजर

किम कार्दशियन कभी अपने निजी जीवन को लेकर तो कभी फैशन सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. इस समय किम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सभी की नजर उनकी ड्रेस पर अटक गई है.

VIDEO: किम ने पहन ली इतनी टाइट ड्रेस चलना भी हुआ मुश्किल, फुदकते हुए सीढ़ियां चढ़ती आईं नजर
किम कार्दशियन की ड्रेस उनके लिए बनी सिरदर्द
नई दिल्ली:

किम कार्दशियन को दुनियाभर में उनकी फैशन सेंस के लिए पहचाना जाता है. फिर किम कार्दशियन हॉलीवुड की ऐसी हस्तियों में शामिल हैं जो दुनिया भर में चर्चित हैं. किम कार्दशियन कभी अपने निजी जीवन को लेकर तो कभी फैशन सेंस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. इस समय किम कार्दशियन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सभी की नजर उनकी ड्रेस पर अटक गई है. किम ने कुछ ऐसा पहन लिया है जिसमें वह ठीक से चल भी नहीं पा रही हैं. इस पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं. 

किम कार्दशियन का ये लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में किम को सिल्वर सीक्विन वाली मैक्सी ड्रेस में देखा जा सकता है. ये ड्रेस बहुत ही ज्यादा टाइट नजर आती है. किम की ये मैक्सी ड्रेस इतनी ज्यादा फिटिंग है कि वे चलने में भी असमर्थ महसूस करती है. एक आफ्टर पार्टी के लिए रेडी हुई किम को चलने में मुश्किल आती है, इस दौरान उन्हें सीढ़ियों पर फुदक-फुदक कर चलते हुए देखा जा सकता है.

किम कार्दशियन की इस फ्लोर-लेंथ गाउन में सैकड़ों झिलमिलाते स्टोन्स नजर आ रहे हैं. आउटफिट के साइड्स में लेसअप डिटेलिंग के साथ-साथ उसके सीने पर एक क्रिस-क्रॉस कोर्सेट नजर आता है, जो उनके लुक को काफी ग्लैमरस बना रहा है. हालांकि स्किनटाइट होने की वजह से किम को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किम छोटे-छोटे कदमों से किसी तरह वॉक करती हैं, असली मुश्किल तब आती है जब वह सीढ़ियों पर पहुंचती है. किम की ड्रेस इतनी टाइट है कि वह पैरों को एक साथ ऊपर भी नहीं उठा पाती, ऐसे में वह फुदकती हुई सीढ़ियों पर चढती हैं. किम के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. लोग उन्हें ऐसे आउटफिट न पहनने की सलाह दे रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे डिजाइनर की गलती बता रहे हैं.

जाह्नवी कपूर व्‍हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट में आईं नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kim Kardashian Extra Fit Dress Video, Kim Kardashian, किम कार्दशियन, Kim Kardashian Tight Dress Video, Kim Kardashian Viral Video, Kim Kardashian Video, Kim Kardashian Photo, Kim Kardashian Business, Kim Kardashian Family, Kim Kardashian Pete Davidson, Kim Kardashian Age, Kim Kardashian Instagram, Kim Kardashian Father, Kim Kardashian Latest Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com