कैनेडियाई सिंगर जस्टिन बीबर (फाइल फोटो)
- जस्टिन बीबर ने शेयर की बात
- बोले- प्यार करना आसान नहीं
- उन्होंने थैंक्सगिविंग संदेश लिखा
नई दिल्ली:
कुछ महीने पहले ही मॉडल हैली बाल्डविन के साथ शादी के बंधन में बंधे कनाडाई गायक जस्टिन बीबर का कहना है कि प्यार करना आसान नहीं है, लेकिन वह ईसा मसीह की तरह ज्यादा धैर्यवान, दयालु और निस्वार्थ बनने की कोशिश कर रहे हैं. वेबसाइट 'द गार्डियन डॉट कॉम' के मुताबिक, 24 वर्षीय पॉप स्टार ने इंस्टाग्राम पर दिल को छू लेने वाला थैंक्सगिविंग संदेश लिखा. थैंक्सगिविंग के मौके पर जस्टिन बीबर ने पत्नी हैली के साथ हिलसॉन्ग चर्च का दौरा किया. बता दें, बीबर को दुनियाभर में उनके मशहूर सॉन्ग 'बेबी' के लिए भी पहचाना जाता है.
माइली सायरस के भाई ने गर्लफ्रेंड संग की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की Photos
बीबर ने लिखा, "रिश्ते निभाना मुश्किल होता है और प्यार करना हमेशा आसान नहीं होता है लेकिन आपका धन्यवाद ईसा मसीह यह दिखाने के लिए कि कैसे हर दिन सीखने की एक प्रक्रिया है. उनकी तरह ज्यादा धैर्यवान, दयालु, निस्वार्थ बनने की कोशिश कर रहा हूं. मुझे काफी लंबा रास्ता तय करना है! लेकिन, ईश्वर की कृपा काफी है."
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
(इनपुट आईएएनएस से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Justin Bieber, Justin Bieber Jesus Christ, Hailey Baldwin