विज्ञापन
This Article is From Nov 14, 2017

Insidious 4 कमजोर दिलवालों के लिए नहीं है यह फिल्म, अपने रिस्क पर देखें

हॉरर फिल्म प्रेमियों के लिए एक शानदार हॉरर फिल्म देखने का मौका करीब आ रहा है और फिल्म के निर्माता इस सीरीज के फैन्स को अपनी ओर खींचने के लिए हर दिन कुछ नया कर रहे हैं.

Insidious 4 कमजोर दिलवालों के लिए नहीं है यह फिल्म, अपने रिस्क पर देखें
Insidious: The Last Key फिल्म का पोस्टर
  • 5 जनवरी, 2018 को होगी रिलीज
  • हॉरर सीरीज की है चौथी फिल्म
  • हिट रहे हैं तीनों पार्ट
नई दिल्ली: हॉरर फिल्म प्रेमियों के लिए एक शानदार हॉरर फिल्म देखने का मौका करीब आ रहा है और फिल्म के निर्माता इस सीरीज के फैन्स को अपनी ओर खींचने के लिए हर दिन कुछ नया कर रहे हैं. हॉलीवुड की सुपरहिट हॉरर फ्रेंचाइजी ‘इनसीडियस’ सीरीज की चौथी फिल्म तैयार है. Insidious: The Last Key नाम की इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हो गया है. इस पोस्टर पर दी गई टैगलाइन से डायरेक्टर के इरादे आपको समझ आ जाएंगेः इससे पहले ये आपको शांत कर दे चिल्लाइए. इस सीरीज के पहले तीन पार्ट भी हॉरर फिल्म प्रेमियों को खूब पसंद आए थे.

यह भी पढ़ें :  Viral Video : टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने पति को मारा थप्पड़!



यह भी पढ़ें :  Cute Photo: बाल दिवस पर सोहा अली खान ने दिखाई बेटी इनाया की पहली झलक

Insidious: The Last Key को जेम्स वैन ने डायरेक्ट किया है. जेम्स इससे पहले Conjuring और Insidious के दो-दो पार्ट डायरेक्ट कर चुके हें. उन्होंने फास्ट ऐंड फ्यूरियस-7 को भी डायरेक्ट किया था.  इस सुपरनेचुरल थ्रिलर में डॉ. एलिस रेनियर के रोल में लिन शाय नजर आएंगी. वे पैरासाइकोलॉजिस्ट है लेकिन इस बार खतरा उनके अपने ही घर पर दस्तक दे रहा है. इस भूत-प्रेत का साया उनके अपने ही परिवार पर है. अभी तक वे दूसरे परिवारों को बुरे सायों से बचाती आई हैं लेकिन इस बार उन्हें बुरी ताकतों से अपने ही घर में उलझना पड़ेगा. Insidious: The Last Key 5 जनवरी, 2018 को रिलीज होगी.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Insidious The Last Key, Hollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com