The Odyssey Imax Show: सिनेमार्क थिएटर्स ने क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी (The Odyssey)' के IMAX 70mm फॉर्मेट में स्क्रीनिंग की तैयारी का रोमांचक बैकस्टेज वीडियो शेयर किया है. कंपनी के आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट ने पोस्ट में लिखा, 'आपने पूछा, हमने जवाब दिया. यहां डलास, टेक्सास में सिनेमार्क डलास एक्स डी और आईमैक्स में 'द ओडिसी' को IMAX 70mm में दिखाने की तैयारी का 'बिहाइंड-द-सीन्स' नजारा है.'
सिनेमाघरों में कैसे चल रहा है द ओडिसी का आईमैक्स प्रिंट
वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे विशाल IMAX 70mm फिल्म रील्स को ट्रक से उतारा जा रहा है, प्रोजेक्टर में लोड किया जा रहा है और सेटअप पूरा किया जा रहा है. एक स्टाफ सदस्य दो हरे रंग के फिल्म कैनिस्टर्स को हाथ में दिखाते हुए कहता है कि स्क्रीन पर जो कुछ भी आएगा, वह फिल्म पर रिकॉर्ड किया गया है. भारी-भरकम रील्स को हैंडल करते हुए स्टाफ की मेहनत साफ नजर आती है. वीडियो में IMAX मशीनों, बड़े-बड़े रील होल्डर्स और प्रोजेक्शन रूम की झलक मिलती है, जहां फिल्म चलने की भारी आवाज जैसे 'फ्रेट ट्रेन' की तरह गूंजती है.
फिल्म की शूटिंग के दौरान कुल 2.1 मिलियन फीट (लगभग 640 किलोमीटर) IMAX फिल्म का इस्तेमाल हुआ, जबकि अंतिम प्रिंट का वजन 846 पाउंड (करीब 384 किलोग्राम) है. यह आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं क्योंकि IMAX 70mm फॉर्मेट में हर सेकंड 5.5 फीट फिल्म खर्च होती है. फिल्म की कुल लंबाई करीब 172 मिनट बताई जा रही है.
You asked, we answered!
— Cinemark Theatres (@Cinemark) July 15, 2026
Here's the behind the scenes of getting ready for The Odyssey in IMAX 70mm at Cinemark Dallas XD and IMAX in Dallas, TX.
While filming, The Odyssey used 2.1 million feet of film, with the end print weighing 846 lbs!@IMAX @odysseymovie… pic.twitter.com/l0DBwpHDI7
क्रिस्टोफर नोलन का आईमैक्स में जादुई संसार
द ओडिसी क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित पहली फिल्म है जो पूरी तरह IMAX फिल्म कैमरों (नई IMAX Keighley Film Camera सहित) पर शूट की गई है. इसमें मैट डेमन ओडिसियस (इथाका के राजा) की भूमिका में हैं. कहानी ट्रॉय के युद्ध के बाद ओडिसियस की घर वापसी की दार्शनिक और एक्शन से भरी यात्रा है. फिल्म का बजट 250 मिलियन डॉलर (लगभग 2400 करोड़ रुपये) है. फिल्म की रिलीज डेट 17 जुलाई 2026 है.
सिनेमार्क ने डलास के अलावा कई अन्य लोकेशन्स पर IMAX 70mm स्क्रीन्स अपग्रेड किए हैं. द ओडिसी नोलन की फिल्मोग्राफी में ओपेनहाइमर और इंटरस्टेलर की तरह मील का पत्थर साबित हो सकती है. अब देखना यह है कि फिल्म क्या चमत्कार करती है.
कितने सिनेमाघर और कितना है बजट
फिल्म को उसके असली रूप में देखने के लिए दर्शकों के पास सिर्फ 41 सिनेमाघरों हैं. इनमें से 34 थिएटर अमेरिका और कनाडा में हैं. 3 यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम और चेक रिपब्लिक में एक-एक हैं. क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' का बजट 250 मिलियन डॉलर (लगभग 2400 करोड़ रुपये) है.
द ओडिसी नोलन की फिल्मोग्राफी में ओपेनहाइमर और इंटरस्टेलर की तरह मील का पत्थर साबित हो सकती है. अब देखना यह है कि फिल्म क्या चमत्कार करती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं