विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2020

स्टीवन स्पिलबर्ग की बेटी ने पहले की थी पोर्न स्टार बनने की घोषणा, अब घरेलू हिंसा के लिए हुईं गिरफ्तार

हॉलीवुड फिल्ममेकर स्टीवन स्पिलबर्ग (Steven Spielberg) की बेटी मिकेला (Mikaela) ने हाल ही में पोर्न स्टार बनने का फैसला किया था, अब वह घरेलू हिंसा के लिए गिरफ्तार हो गई हैं.

स्टीवन स्पिलबर्ग की बेटी ने पहले की थी पोर्न स्टार बनने की घोषणा, अब घरेलू हिंसा के लिए हुईं गिरफ्तार
फिल्ममेकर स्टीवन स्पिलबर्ग (Steven Spielberg) की बेटी मिकेला हुईं गिरफ्तार
  • स्टीवन स्पिलबर्ग की बेटी मिकेला हुईं गिरफ्तार
  • घरेलू हिंसा के लिए पुलिस ने किया अरेस्ट
  • मिकेला ने पहले पोर्न स्टार बनने को लेकर किया था ऐलान
नई दिल्ली:

हॉलीवुड फिल्ममेकर स्टीवन स्पिलबर्ग (Steven Spielberg) की बेटी मिकेला (Mikaela) ने हाल ही में एडल्ट एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने की घोषणा की थी. बेटी के अपने करियर को लेकर उठाए गए इस कदम पर खुद उनके पिता स्टीवन स्पिलबर्ग भी काफी हैरान रह गए थे. अब मिकेला फिर से सुर्खियों में आ गईं हैं. दरअसल, फॉक्स न्यूज के मुताबिक, मिकेला को घरेलू हिंसा करने के लिए गिरफ्तार किया गया है. वहीं, पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, मिकेला शनिवार को सुबह 6.30 बजे नैशविले, टेनेसी से गिरफ्तार हुईं थीं. 

तैमूर अली खान के नए वीडियो पर प्यार लुटाती नजर आईं दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट, देखें Video

इसके बाद मिकेला (Mikaela) को हिल डिटेंशन सेंटर में ले जाया गया और 1000 अमेरिकी डॉलर की जमानत पर छोड़ दिया गया. हालांकि, उन्हें अभी भी एक सामान्य प्रक्रिया के लिए 12 घंटे तक के लिए पकड़ कर रखा गया है. इस बात की सूचना मिकेला के मंगेतर Chuck Pankow ने फोक्स न्यूज को दी. हालांकि, उन्होंने बताया कि मिकेला को गलतफहमी की वजह से पकड़ गया था. हालांकि, इसकी पूरी जानकारी चक ने नहीं दी. 

भतीजी की मेंहदी सेरेमनी के लिए लेट हो रही थीं रवीना टंडन, पकड़ा ऑटो और फिर... देखें Viral Video


वहीं, बेटी के पोर्न स्टार बनने को लेकर स्टीवन स्पिलबर्ग (Steven Spielberg) काफी चिंतिंत थे, इस सिलेसिले में यूं तो स्टीवन ने सावर्जनिक तौर पर कोई बात नहीं की थी. लेकिन उनसे जुड़े एक सूत्र ने कहा है, "निश्चित तौर पर, स्पिलबर्ग और उनकी पत्नी केट कैपशॉ अपनी बेटी मिकेला (Mikaela) के इस निर्णय पर काफी असहज हैं. वे इस बारे में चिंतित हैं कि सार्वजनिक रूप से मिकेला के इस खुलासे का असर उनके अन्य बच्चों पर किस तरह से पड़ेगा, जो साथ देने की कोशिश तो कर रहे हैं, लेकिन शर्मिदा भी हैं. निश्चित तौर पर उन्होंने अपने बच्चों का पालन-पोषण इस तरह से नहीं किया है."

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Steven Spielberg, Mikaela, Steven Spielberg Daughter Mikaela, Mikaela Arrested For Domestic Violence, Steven Spielberg Concerned About Daughter Mikaela, Mikaela Become Porn Star
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com