Godzilla minus zero release date announced: बॉलीवुड के बाद अगर दर्शकों में एक्शन, साई फाई याफिर वीएफएक्स का कमाल देखना होता है तो वो इसके लिए हॉलीवुड की तरफ अपना रूख करते है. जहां उन्हें एचडी क्लॉटिटी में हर सीन को बिल्कुल लाइफ जैसा फील करने को मिलता है.
बात जब 'किंग ऑफ द मॉन्स्टर्स' यानी की गोडजिला की हो तो एक्शन और डर दोनों को करीब से फील करने का मन करता है. इसी को भुनाने के लिए जापानी सिनेमा की मोस्ट अवेटिड फिल्म Godzilla Minus Zero को 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज करने वाली है. जिसका ट्रेलर सामने आने पर गोडजिला की पुरानी दहाड़ सुनकर रोगंटे खड़े हो जाते है.
Imax पर होगी रिलीज
इस रिलीज खासियत यह है कि इस फिल्म को मोस्टर फैंस के लिए बेहतरीन एक्पीरियंस देने के लिए IMAX पर रिलीज की जाएगी. जिससे दर्शकों को पहले से कहीं ज्यादा हाई-रिज़ॉल्यूशन, बेहतरीन साउड इफेक्ट का मजा मिले. फिल्म के नए प्रोमो में मेकर्स ने इसे टैगलाइन दी है,'Everything Ends Here', जिससे इशारा मिलता है कि यह कहानी एक बड़े और निर्णायक मोड़ के अंत तक अब पहुंचने वाली है.
ट्रेलर में दिखाया गया है कि युद्ध और पहले के हमलों से उबर रही इंसानी जिंदगी पर अचानक एक नया खतरा मंडराने लगा है जो सारी उम्मीदों को खत्म कर सकता है. इसी से बचाने के लिए शुरू होती है इंसानो और किंग ऑफ द मॉन्स्टर्स की जंग, जिसे देखना अपने आप में ही एक बेहतरीन एक्सपीरियंस होने वाला है.
ये रहा मूवी का ट्रेलर
The new trailer for ‘GODZILLA MINUS ZERO' has been released.
— DiscussingFilm (@DiscussingFilm) September 8, 2026
In theaters on November 6. pic.twitter.com/sgaEXweerd
Godzilla Minus One के बाद आगे बढ़ेगी कहानी
'गॉडजिला माइनस ज़ीरो' (Godzilla Minus Zero) साल 2023 की सुपरहिट फिल्म 'गॉडजिला माइनस वन' का सीक्वल है, जिसकी कहानी 1949 में यानी पिछली फिल्म की घटनाओं के दो साल बाद शुरू होती है. जिसमें दिखाया गया है कि द्वितीय विश्व युद्ध और गॉडजिला के पिछले भयानक हमले से उबरने की कोशिश कर रहा जापान एक बार फिर नए संकट में घिर जाता है जो पहले और भी भयानक रूप में दो साल बाद लौटता है.
फिल्म की स्टारकास्ट
फिल्म में एक बार फिर र्यूनोसुके कामिकी और मिनामी हामाबे जैसे कलाकार अपने लोकप्रिय किरदारों में नजर आएंगे. वहीं निर्देशक, लेखक और वीएफएक्स सुपरवाइजर ताकाशी यामाजाकी इस प्रोजेक्ट की कमान संभाल रहे हैं. 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली यह फिल्म न सिर्फ गॉडजिला फ्रेंचाइजी के फैंस बल्कि बड़े पर्दे पर विजुअल स्पेक्टेकल देखने वाले दर्शकों के लिए भी एक खास सिनेमाई इवेंट साबित हो सकती है.
आपके लिए और भी
ये Video भी देखें:
Pushpa 2 के शोर में Bhojpuri का पहला 100 करोड़ | Ritesh Pandey Interview | Hello Koun Song
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं