मार्वल स्टूडियोज की फिल्म की टिकट ओपनिंग कई सालों में सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक होने वाली है. ऐसी खबरें आई हैं कि 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की एडवांस बुकिंग अगले हफ्ते शुरू हो जाएगी, जो फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने से कई महीने पहले होने जा रहा है. साथ ही, फिल्म की रनटाइम की जानकारी भी सामने आई है. मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की यह ब्लॉकबस्टर फिल्म, जिसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर, क्रिस इवांस और क्रिस हेम्सवर्थ जैसे सुपरहीरो एक साथ नजर आएंगे. ये इस साल की मोस्ट अवेडेट फिल्मों में से एक है. यह 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, और प्रीमियम-फॉर्मेट टिकट 20 जुलाई से मिलना शुरू हो जाएगा, ताकि जो फैन्स लगभग पांच महीने पहले ही अपनी सीट पक्की करना चाहते हैं, वो ऐसा कर पाएं.
यह भी पढ़ें- अयोध्या के बाद रणबीर कपूर ने पुणे में किया बड़ा इनवेस्टमेंट, खरीदा 25 एकड़ जमीन
टिकट बुकिंग का नया तरीका
'द हॉलीवुड रिपोर्टर' की एक रिपोर्ट के अनुसार, टिकटों की शुरुआती बिक्री 'इन्फिनिटी विजन' ब्रांड के तहत चुनिंदा प्रीमियम बड़े-फॉर्मेट वाली स्क्रीन तक ही सीमित होगी. यह एक नया एग्जबिशन फॉर्मेट है जिसे डिज्नी ने आने वाली एवेंजर्स इवेंट फिल्म के लिए शुरू किया है. यह कदम प्रीमियम स्क्रीन के लिए बढ़ते कॉम्पिटिशन के बीच उठाया गया है, क्योंकि वार्नर ब्रदर्स ने पहले ही इसी हॉलिडे रिलीज विंडो के लिए 'ड्यून: पार्ट थ्री' के लिए IMAX स्क्रीन बुक कर ली हैं.
रनटाइम का खुलासा
एडवांस बुकिंग के ऐलान के साथ-साथ, यह भी पता चला है कि 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का रनटाइम अभी 165 मिनट (2 घंटे 45 मिनट) है. फिल्म के रिलीज होने तक इसमें मामूली बदलाव हो सकते हैं, लेकिन एडवांस टिकट बिक्री का मतलब आमतौर पर यह होता है कि एग्जिबिटर पहले ही अपना शेड्यूल तय कर रहे हैं, इसलिए फैन्स को रनटाइम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं करनी चाहिए.
लौंटेंगे सुपरहीरो
एंथनी और जो रूसो के निर्देशन में बनी एवेंजर्स: डूम्सडे में मार्वल के अब तक के सबसे बड़े कलाकारों में से एक शामिल हैं. रॉबर्ट डाउनी जूनियर डॉक्टर डूम के रूप में एमसीयू में वापसी कर रहे हैं, उनके साथ क्रिस हेम्सवर्थ, क्रिस इवांस, एंथनी मैकी, टॉम हिडलस्टन, पॉल रूड, पेड्रो पास्कल, फ्लोरेंस पुघ, सेबेस्टियन स्टेन, वैनेसा किर्बी, सिमु लियू, लेटिटिया राइट, पैट्रिक स्टीवर्ट, इयान मैककेलेन, रेबेका रोमिजन और मार्वल के कई अन्य जाने-माने चेहरे भी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं