विज्ञापन
This Article is From Mar 27, 2018

अकेलेपन से परेशान हुईं एंजेलिना जोली, अब इन्हें कर रही हैं डेट

अभिनेत्री एंजेलिना जोली कथित रूप से एक रियल स्टेट एजेंट के साथ डेटिंग कर रही हैं.

अकेलेपन से परेशान हुईं एंजेलिना जोली, अब इन्हें कर रही हैं डेट
एंजेलिना जोली (फाइल फोटो)
  • एंजेलिना जोली कर रही हैं डेट
  • पेशे से एक रियल स्टेट एजेंट
  • ईऑनलाइन डॉट कॉम ने किया खुलासा
नई दिल्ली: अभिनेत्री एंजेलिना जोली कथित रूप से एक रियल स्टेट एजेंट के साथ डेटिंग कर रही हैं. सूत्र ने ईऑनलाइन डॉट कॉम को बताया कि 42 वर्षीय जोली ने अपने दोस्तों को बताया कि वह डेट के लिए तैयार नहीं हैं लेकिन वह एक बूढ़े दिखने वाले हैंडसम पुरुष के साथ देखी गईं. वह पेशे से एक रियल स्टेट एजेंट है. वह न तो कोई सेलिब्रिटी है और न किसी तरह से हाई प्रोफाइल है. सूत्र ने कहा, ब्रेड और एंजेलिना दोनों ही अपनी डेटिंग को लेकर संकोची हैं. 

'एवेंजर्स' में कैप्टन अमेरिका की हो सकती है मौत, ऐसे हुआ खुलासा

एंजेलिना ब्रेड से अलग होने के बाद बहुत बुरी स्थिति में हैं. वक्त बिताने के लिए वह एक वयस्क के साथ हैं, जो उनकी मदद कर सके. जानकार सूत्र ने कहा, लोग उन्हें फिर से साथ देखने की बात कर रहे हैं लेकिन ऐसा कभी नहीं होगा. ब्रेड और एंजेलिना के बीच चीजें काफी खराब हो चुकी हैं और वह बड़ी मुश्किल से एक कमरे में साथ रह सकते हैं.

VIDEO: एंजेलिना जोली ने करवाई थी ब्रेस्ट सर्जरी


(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Angelina Jolie, Real Estate Agent, Brad Pitt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com