विज्ञापन

कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड विवाद कंगना रनौत का कटाक्ष, बोलीं- मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए

कृति सेनॉन ने जूलरी ब्रांड जीवा के लिए रक्षा बंधन स्पेशल ऐड शूट किया. लेकिन ये ऐड सोशल मीडिया पर आते ही गलत वजहों से चर्चा में आ गया. लोग एक्ट्रेस की ड्रेसिंग सेंस से लेकर कुत्ते को राखी बांधने तक पर आपत्ति जताते नजर आए. अब इस पर कंगना रनौत का कमेंट आया है.

कृति सेनन के रक्षा बंधन ऐड विवाद कंगना रनौत का कटाक्ष, बोलीं- मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए
कंगना रनौत ने कृति सेनॉन के राक्षा बंधन ऐड पर साधा निशाना
Social Media
नई दिल्ली:

रक्षा बंधन के एक विज्ञापन में पहने गए कपड़ों की वजह से सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना कर रही एक्ट्रेस कृति सेनन पर अब अभिनेत्री कंगना रनौत ने तंज कसा है. हाल ही में, जीवा नाम के एक ज्वैलरी ब्रांड ने रक्षा बंधन के मौके पर एक ऐड जारी किया, जिसमें कृति ऑफ-व्हाइट रंग के कपड़ों में नजर आ रही हैं. उन्होंने ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी हुई है. ऐड के आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छिड़ गई. बहुत से लोगों का मानना ​​था कि भारतीय पारंपरिक त्योहार से जुड़े कैंपेन के लिए यह आउटफिट सही नहीं था. सोमवार को कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कहा कि आज के समय में जब महिलाओं को अपनी पसंद के कपड़े पहनने की आजादी है, तब भी उन्हें कुछ मर्यादाओं का ध्यान रखना चाहिए. उन्होंने ऐड में कृति के लुक की ओर इशारा करते हुए यह बात कही.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

'क्वीन' फेम एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट में लिखा, "महिला होने के लिए यह एक शानदार समय है, हमारी अलमारियां तरह-तरह के कपड़ों से भरी हैं, आज की महिला ग्लोबल है. कॉकटेल ड्रेस से लेकर लहंगा-चोली, जींस से लेकर साड़ी, बिकिनी से लेकर सलवार-कमीज तक, आज हमारे पास इतने सारे ऑप्शन हैं, तो फिर आप बिकिनी या अंडरगारमेंट्स पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांधेंगी? आपके स्टाइलिंग ऑप्शन कहां गए? यह ऐड जानबूझकर 'अजीब' बनाया गया है."

यह भी पढ़ें: 12 महीने पुरानी सीरीज की नेटफ्लिक्स धूम, टॉप-5 में शामिल 6 एपिसोड की ये स्पाई थ्रिलर, IMDb पर भी धांसू रेटिंग

इस बीच, कृति की आलोचना करने वाले कुछ लोगों ने ऐसी बातें लिखीं जैसे, "जब मैंने इसे देखा... तो मुझे लगा... कलयुग आ गया है... लोग शिकार करने वाले युग में वापस जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत कपड़ों से हो रही है", "बॉलीवुड ऐसे लोगों से भरा पड़ा है जो हिंदू परंपराओं में विश्वास नहीं करते और सिर्फ लोकप्रियता के लिए दिखावा करते हैं" और "जिन चीजों को समाज बुरा मानता था, उन्हें अब सामान्य माना जा रहा है. यही 'नई आजादी' है - एक ऐसा समाज जिसमें कोई नियम-कायदे नहीं हैं."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangana Ranaut, Kriti Sanon, GIVA, Raksha Bandhan, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com