टॉम हॉलैंड की नई सुपरहीरो फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है. सिर्फ चार दिनों में फिल्म ने लगभग 310 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इस कमाई के साथ यह भारत में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों में तीसरी फिल्म बन गई है. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, अवतार 2 अभी भी पहले नंबर पर है, जिसने करीब 461 करोड़ रुपये कमाए थे. दूसरे नंबर पर एवेंजर्स: एंडगेम है, जिसकी कमाई करीब 400 करोड़ रुपये थी.
फिल्म का कलेक्शन
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने 4 दिन में ही 310 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है. इससे पहले एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर ने 268 करोड़ और स्पाइडर-मैन: नो वे होम ने 258 करोड़ रुपये कमाए थे. स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे 30 जुलाई 2026 को भारत में रिलीज हुई थी. पहले दिन ही इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. दूसरे दिन थोड़ी गिरावट आई, लेकिन वीकेंड पर फिर जोरदार वापसी हुई.
Spider-Man: Brand New Day has become the #3 highest-grossing Hollywood film of all time in India in just four days of release.
— Lets Cinema (@letscinema) August 3, 2026
1. Avatar 2 — ₹461 crores.
2. Avengers: End Game — ₹400 crores.
3. Spiderman: BND — ₹310 crores (4 DAYS)
4. Avengers: Infinity War — ₹268 crores.… pic.twitter.com/DE6Uo1vCuq
हिंदी में पसंद की गई फिल्म
रविवार को स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का बहुत अच्छा कलेक्शन रहा. अंग्रेजी, हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्म का शानदार रिस्पॉन्स मिला. हिंदी वर्जन में ऑक्यूपेंसी बहुत ज्यादा रही. यह फिल्म मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है. इसमें टॉम हॉलैंड फिर से स्पाइडर-मैन बने हैं. जेन्डाया भी इसमें नजर आ रही हैं. दर्शकों को फिल्म पसंद आ रही है और वर्ड ऑफ माउथ अच्छा है. कई थिएटरों में शो बढ़ानी पड़ी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं