What not to do during periods? कैसे मेंटेन करें हाइजीन, पीरियड्स में नहाना चाहिए या नहीं? दिन में कब और कितनी बार चेंज करें पैड

How to Maintain Hygiene During Periods :  पीरियड्स में कितनी देर में बदलें पैड? पीरियड्स के दौरान महिलाओं को हर 4 से 6 घंटे में पैड बदलना ही चाहिए. फिर चाहे आपको हैवी ब्लीडिंग हो रही हो, फ्लो कम हो या पैड गंदा नहीं हुआ हो तब भी महिलाओं को हर 4 से 6 घंटे में पैड बदलना जरूरी है. ऐसा नहीं करने पर इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
What not to do during periods? कैसे मेंटेन करें हाइजीन, पीरियड्स में नहाना चाहिए या नहीं? दिन में कब और कितनी बार चेंज करें पैड
पीरियड्स में साफ-सफाई कैसे रखें (How to Maintain Hygiene During Periods)

How to Maintain Hygiene During Periods : महिलाओं को हर महीने पीरियड्स का आना सामान्य बात है लेकिन इस दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ये खास बात है. महिलाओं में होने वाले पीरियड्स में कई चीजें ऐसी हैं जिनके बारे में सभी को नहीं पता होता है. उन्हीं में से एक है, इस दौरान साफ सफाई रखना. बहुत सी महिलाओं के मन में ये सवाल आता होगा कि पीरियड्स के दौरान कब और कितने पेड्स बदलना चाहिए. इस समय किस तरह साफ-सफाई रखनी चाहिए, इसके अलावा इस दौरान क्या-क्या किया जाना जरूरी है ये सब एक महिला को पता होना बहुत जरूरी है.

अगर आपके मन भी यही सब सवाल चल रहे हैं तो इन सवालों के जवाब दे रही हैं FMRI की प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की  निदेशक, डॉ नुपुर गुप्ता.


पीरियड्स में साफ-सफाई कैसे रखें (How to Maintain Hygiene During Periods)

1. पीरियड्स में कितनी देर में बदलें पैड?

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को हर 4 से 6 घंटे में पैड बदलना ही चाहिए. फिर चाहे आपको हैवी ब्लीडिंग हो रही हो, फ्लो कम हो या पैड गंदा नहीं हुआ हो तब भी महिलाओं को हर 4 से 6 घंटे में पैड बदलना जरूरी है. ऐसा नहीं करने पर इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. 

Advertisement

2. पीरियड्स में नहाना? पीरियड के कितने दिन बाद धोने चाहिए बाल? 

पीरियड्स चाहे किसी भी मौसम में हों इस दौरान नहाना बहुत जरूरी है. नियमित रूप से नहाने से संक्रमण का खतरा कम हो जाता है. इसलिए पीरियड्स के समय नहाना ही चाहिए. 

Advertisement

अपनी लाड़ली को पीरियड्स के बारे में किस उम्र में बताएं, जानें इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातें

3. क्या पीरियड्स में अचार को छूने वह खराब हो जाता है या पूजा करने से पाप लगता है?

बहुत से घरों में पीरियड्स को  अनहाइजीनिक  माना जाता है. इस दौरान भगवान, अचार, पेड़ पौधों को छूने की मनाही होती है. कुछ जगहों पर किचन में नहीं जाने दिया जाता. सोने के लिए भी एक अलग बिस्तर दिया जाता है. यहां ये समझने की जरूरत है पीरियड्स का होना एक प्राकृतिक क्रिया है. ये अनहाइजीनिक नहीं होती. ये संकेत है कि अब आप एडल्ट हो गए हैं और ये रिप्रोडक्शन का स्टार्ट है. मतलब अब आप एक नई लाइफ प्रोड्यूस कर सकते हैं. अगर पीरियड नहीं आएगा तो बच्चा भी नहीं होगा.

Advertisement

पीरियड्स क्या है, क्यों हर महीने होते हैं पीरियड्स और किसी लड़की को मासिक धर्म शुरु होने की सही उम्र क्या है? डॉक्टर से जानें सबकुछ

Advertisement

Periods Meaning In Hindi: पीरियड क्या होता है? | पहले पीरियड से मेनोपोज तक, Doctor से जानें सबकुछ

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर देखने क्यों आया ये मुस्लिम कपल? | Pran Pratishtha | CM Yogi | UP News