Weight Loss Snacks: मोटापा आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. दरअसल जरूरत से ज्यादा बढ़ा हुआ वजन न सिर्फ हमारे लुक्स को खराब करता है, बल्कि, कई अन्य बीमारियों की वजह भी बनता है. बहुत से लोग जो वजन को कम करना चाहते हैं, वो डाइटिंग और जिम का सहारा लेते हैं. लेकिन कई बार इन सबके बाद भी वजन नहीं कम होता है. लेकिन खाना छोड़ना कई लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है, खासकर जो फूडी हैं. क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि लंच और डिनर के बीच में अचानक से जोर की भूख लग जाती है? उस वक्त समझ नहीं आता कि क्या खाएं. अक्सर हम इसी चक्कर में चिप्स, बिस्किट या कोई तली-भुनी चीज खा लेते हैं. जिसके चलते वजन बढ़ना सेहत को नुकसान. अगर आप भी खा-पीकर वजन को कम करना चाहते हैं, तो इन चीजों को डाइट में शामिल कर सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं उन फूड्स के बारे में.
वजन को कम करने के लिए क्या खाएं- (Low Calorie Healthy And Tasty Snacks)
1. ब्लूबेरी और दही- (Blueberries and Yogurt)
अगर आपको कुछ हल्का और मीठा खाने का मन कर रहा है, तो आप ब्लूबेरी और दही का कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकते हैं.
कैसे बनाएं- एक मुट्ठी ब्लूबेरी लें और उसे एक छोटे कप बिना चीनी वाले लो-फैट दही में मिला लें और मजे लें.
2. टोस्ट और केला- (Banana on Toast)
अगर आपको भूख लगी है और एनर्जी भी लो हो रही है, तो आप केला और टोस्ट को ट्राई कर सकते हैं.
कैसे बनाएं- एक मीडियम साइज के होल-व्हीट टोस्ट पर एक छोटा केला काटकर रख लें.
3. शिमला मिर्च और हमस- (Red Pepper and Hummus)
कुछ क्रिस्पी और चटपटा खाने का मन कर रहा है, तो आप शिमला मिर्च को हमस के साथ ट्राई करें.
कैसे बनाएं- एक पूरी लाल शिमला मिर्च को लंबे टुकड़ों में काटें और इसे 2 चम्मच हमस (Hummus) के साथ खाएं.
4. खुबानी और बादाम- (Dried Apricots and Almonds)
ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. अगर आप भी हेल्दी और लो कैलोरी खाना चाहते हैं, तो खुबानी और बादाम को ट्राई कर सकते हैं.
कैसे बनाएं- आपको 3-4 सूखी खुबानी और 5-6 बादाम लें और चलते-फिरते खाएं.
5. दूध और किशमिश- (Milk and Raisins)
दूध और किशमिश का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है. अगर आप भूख को शांत करने और शरीर को सेहतमंद रखने के लिए कुछ हेल्दी तलाश रहे हैं, तो दूध और किशमिश को ट्राई कर सकते हैं.
कैसे बनाएं- एक छोटा गिलास दूध लें और उसके साथ एक चम्मच किशमिश खाएं. आप दूध में किशमिश को पकाकर भी खा सकते हैं.
ये भी पढ़ें- आज क्या बनाऊं: इफ्तार पार्टी में घर आए गेस्ट के लिए बनाएं मेथी मटर मलाई, तारीफ करते नहीं थकेंगे खाने वाले
World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)














