इम्यूनिटी को बूस्ट कर खांसी-जुकाम की छुट्टी करता है अदरक, पीरियड्स पेन में भी असरदार

Ginger Benefits: सर्दी का मौसम आते ही खांसी, जुकाम और गले की खराश आम हो जाती है. जरूरी नहीं कि इन समस्याओं का समाधान दवाओं में ही ढूंढे. भारतीय रसोईघर में ऐसी कई औषधियां हैं, जिनके सेवन से तुरंत आराम मिलता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ginger Benefits: अदरक का सेवन कई समस्याओं से राहत दिलाता है.

Ginger Benefits: सर्दी का मौसम आते ही खांसी, जुकाम और गले की खराश आम हो जाती है. जरूरी नहीं कि इन समस्याओं का समाधान दवाओं में ही ढूंढे. भारतीय रसोईघर में ऐसी कई औषधियां हैं, जिनके सेवन से तुरंत आराम मिलता है. ऐसी ही एक औषधि का नाम है अदरक, जो सब्जी की डलिया में जरूर होता है. ठंड के मौसम में रसोई में रखे साधारण से अदरक का महत्व और भी बढ़ जाता है. यह इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ खांसी-जुकाम को भगाने और महिलाओं के लिए पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में भी राहत देता है.

भारत सरकार का आयुष मंत्रालय अदरक के औषधीय गुणों पर प्रकाश डालते हुए बताता है कि यह एक ऐसी औषधि है, जो कई बीमारियों से लड़ने में कारगर है. यह जी मचलाना, वजन कम करना, पीरियड्स में दर्द और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में मदद करता है. इसके अलावा यह शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है, जिससे वायरस और बैक्टीरिया आसानी से प्रभावित नहीं कर पाते.

ये भी पढ़ें: न 4 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए बथुआ, फायदे की जगह पहुंच सकता है नुकसान

अदरक में जिंजेरॉल नाम का खास तत्व होता है जो सूजन कम करता है और गले की जलन-खराश को शांत करता है. सर्दी-खांसी होने पर एक छोटा टुकड़ा अदरक चबाने या अदरक वाली चाय पीने से कुछ ही मिनटों में आराम मिलने लगता है. यह बलगम को पतला करके बाहर निकालने में भी मदद करता है.

Advertisement

आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि खांसी और मतली से राहत के लिए इसे चाय में डालकर या एक छोटा टुकड़ा चबाकर खाना चाहिए, यह एक मसालेदार प्रोटेक्टर है, जो बीमारियों को दूर रखता है. खांसी आने पर अदरक को तवे पर भूनकर और उसपर नमक लगाकर इसके सेवन से भी राहत मिलती है.

महिलाओं के लिए अदरक किसी वरदान से कम नहीं. पीरियड्स के दौरान होने वाले तेज दर्द और ऐंठन में अदरक की चाय या अदरक का रस शहद के साथ लेने से राहत मिलती है. पाचन तंत्र के लिए भी अदरक रामबाण है. अपच, गैस, मतली या उल्टी की शिकायत हो, अदरक राहत में कारगर है.

Advertisement

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Iran Vs America War| सुपरपावर की महायुद्ध की तैयारी! 3500 अमेरिकी मरीन सैनिक पहुंचे |Iran Israel War