दिल्ली पुलिस ने उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में हुए डबल मर्डर केस का आरोपी दीपक बहादुर को गिरफ्तार किया है. आरोपी दीपक बहादुर ने अपनी लिव-इन पार्टनर और उसकी 9 साल की बेटी की हत्या की थी. आरोपी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के आसपास पकड़ा गया था, वह मुंबई जाने के लिए ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था.