दिल्ली की अदालत ने शरजील इमाम को परिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए 10 दिन की अंतरिम जमानत दी है. शरजील इमाम को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो जमानतदार पेश करने की शर्तें भी अदालत ने लगाई हैं. कोर्ट ने इमाम को सोशल मीडिया उपयोग से रोकते हुए, किसी गवाह या अन्य व्यक्ति से संपर्क न करने को कहा है.