आज क्या बनाऊं: स्वाद ही नहीं 25 ग्राम प्रोटीन से भरपूर है ये महाराष्ट्रियन नाश्ता, फटाफट नोट करें रेसिपी

Protein Rich Breakfast: अगर आप भी नाश्ते में कुछ ऐसा तलाश रहे हैं, जिससे 25 ग्राम प्रोटीन की पूर्ति की जा सके, तो आप पनीर मिक्स वेज थालीपीठ को ट्राई कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
High Protein Breakfast: 25 ग्राम प्रोटीन के लिए नाश्ते में क्या खाएं. (Credit: Screenshot From aruna_vijay_masterchef Instagram)

Healthy And Tasty Breakfast: अक्सर घर के बच्चे से लेकर बड़े तक नाश्ता करने में नाक-मुंह बनाते हैं. क्योंकि उनको लगता है कि वही रोज-रोज का बोरिंग खाना. अगर आप भी नाश्ते में हेल्दी और स्वाद से भरपूर कुछ बनाना चाहते हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बता रहे हैं, जिससे प्रोटीन की कमी को दूर करने में भी मदद मिल सकती है. इस रेसिपी को aruna_vijay_masterchef नामक इंस्टाग्राम पेट पर शेयर किया गया है. जिसे बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी पर चलते हैं. 

क्या है थालीपीठ- (What Is Thalipeeth)

थालीपीठ महाराष्ट्र का एक प्रसिद्ध और पौष्टिक पारंपरिक नाश्ता है, जो मक्का, ज्वार, बाजरा, गेहूं और बेसन जैसे कई अनाजों के मिश्रण से बनाया जाता है. यह एक स्वादिष्ट, ग्लूटेन-फ्री, और हेल्दी फ्लैटब्रेड है जिसे हाथ से थपथपाकर चपटा किया जाता है. प्रोटीन की पूर्ति के लिए आप इसे पनीर और मिक्स वेज के साथ बना सकते हैं. 

यहां देखें पोस्टः

कैसे बनाएं पनीर और मिक्स वेज थालीपीठ- (How To Make Paneer And Mix Veg Thalipeeth)

सामग्री-

सब्ज़ियां-
• गाजर- 1 मध्यम आकार की, कटी हुई
• पत्ता गोभी - ½ कप, कटी हुई
• ब्रोकली - 3-4 कलियां
• हरी मटर - 2 बड़े चम्मच
• अदरक - 1 इंच
• हरी मिर्च - 1
• ताज़ा हरा धनिया - मुट्ठी भर

अन्य सामग्री-

• पनीर - 100 ग्राम
• बेसन - ¼ कप
• चावल का आटा – ¼ कप
• तिल - 1 बड़ा चम्मच
• जीरा - 1 छोटा चम्मच
• लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
• नमक - स्वादानुसार
• थोड़ा सा पानी
• तेल - पकाने के लिए

विधि-

  1. इस डिश को बनाने के लिए सबसे पहले गाजर, पत्ता गोभी, ब्रोकली, मटर, अदरक और हरी मिर्च को चॉपर में डालकर बारीक पीस लें, लेकिन पेस्ट न बनाएं.
  2. फिर एक कटोरे में डालें, बेसन, चावल का आटा, तिल, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, नमक और कटा हुआ हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  3. अब थोड़ा पानी छिड़ककर नरम आटा गूंथ लें.
  4. पार्चमेंट पेपर पर थोड़ा सा आटा रखें और उंगलियों से हल्के से दबाकर मोटी थालीपीठ बना लें.
  5. एक पैन गरम करें, थोड़ा सा तेल डालें, थालीपीठ को सावधानी से पैन पर रखें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक पकाएं.
  6. अब अचार या दही के साथ गरमागरम सर्व करें.

नोट-

  1. सब्जियों को ज़्यादा न पीसें, हल्का क्रंच बेहतर स्वाद देता है.
  2. अगर मिश्रण ज़्यादा गीला लगे, तो 1-2 बड़े चम्मच बेसन और डालें.
  3. मध्यम आंच पर पकाएं ताकि यह बिना जले अच्छी तरह पक जाए.

ये भी पढ़ें-  Happy Women's Day 2026: बीमारियों से रहना है दूर तो महिलाएं इन 5 चीजों को डाइट में जरूर करें शामिल

Advertisement

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: Khamenei के बेटे बने नए Supreme Leader