पुणे में पुलिस भर्ती के दौरान 23 वर्षीय पुरुषोत्तम भीमराव बुरुकुल की दौड़ के दौरान अचानक मृत्यु हो गई पुरुषोत्तम बुलढाणा के देऊलगांव राजा तालुका के चिंचोली बुरुकुल गांव के रहने वाले थे और इकलौते बेटे थे दौड़ के तीसरे राउंड में दौरा पड़ने के बाद पुरुषोत्तम ट्रैक पर गिर पड़े और बाद में अस्पताल में मृत घोषित हुए