जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना की यूनिट के बैरक के अंदर गोलीबारी में तीन जवान घायल हो गए हैं. घायल जवानों को तुरंत 168 मिलिट्री अस्पताल द्रगमुल्ला में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. सेना ने बताया कि गोलीबारी सेना के एक जवान की गलती के कारण हुई और आरोपी जवान को गिरफ्तार किया गया है.