विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2017

'सीक्रेट सुपरस्टार' का ट्रेलर रिलीज, 'दंगल' गर्ल के साथ फिर धमाल कर रहे आमिर खान

फिल्म 14 साल की लड़की की सुपरस्टार बनने की कहानी है.

'सीक्रेट सुपरस्टार' का ट्रेलर रिलीज, 'दंगल' गर्ल के साथ फिर धमाल कर रहे आमिर खान
  • 'बेटी' से दंगल करवाने के बाद अब उन्हें सिंगिंग स्टार बनाएंगे आमिर खान
  • 'सीक्रेट सुपरस्टार' 14 साल की लड़की की सुपरस्टार बनने की कहानी है
  • 19 अक्टूबर को रिलीज होगी अद्वैत चंदन निर्देशित फिल्म
नई दिल्ली:

फिल्‍म 'दंगल' की सफलता का स्‍वाद चख रहे और इन दिनों अपनी नई फिल्‍म 'ठग्‍स ऑफ हिंदोस्‍तान' में बिजी आमिर खान ने अपनी आने वाली फिल्‍म 'सीक्रेट सुपरस्‍टार' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म का ट्रेलर काफी दिलचस्प और प्रेरणादायक है. पिछले फिल्म 'दंगल' में आमिर ने जायरा के पिता और गुरू बन उन्हें कुश्ती लड़ने के लिए ट्रेन किया था, इस नई फिल्म में भी आमिर जायरा के गुरू की भूमिका में नजर आने वाले हैं. फिल्म में आमिर खान संगीतकार शक्ति कुमार की भूमिका में हैं.
 

secret superstarट्रेलर के सीन में आमिर खान और जायरा वसीम.

ये भी पढ़ें: अटपटी सेल्फी से स्टाइलिश साड़ी तक, Photos में देखें ज्वाला गुट्टा का ग्लैमर

'दंगल' में आमिर खान की बेटी के बचपन का किरदार निभा चुकी जायरा इस फिल्म में लीड रोल निभा रही हैं. फिल्म की कहानी एक 14 साल की लड़की की है, जो सिंगर बनना चाहती हैं, लेकिन उनके पिता ऐसा करने की इजाजत नहीं देते. ऐसे में वह फैमिली के सपोर्ट के बिना 'सीक्रेट सुपरस्‍टार' बनने के लिए जिद्दोजत करती है. बिना अपना चेहरा दिखाई वह इंटरनेट पर छा जाती है. इस सफर में शक्ति कपूर (आमिर खान) उसकी बेहद मदद करते हैं.

देखें, ट्रेलर का वीडियो.

ये भी पढ़ें: ऐसी क्या थी मजबूरी कि कृष्णा अभिषेक के हाथों पर श्रद्धा कपूर ने बांध दी राखी...

जी स्टूडियोज ने आमिर खान प्रोडक्शंस की अगली फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' को प्रस्तुत किया है. 19 अक्टूबर, 2017 को रिलीज होने वाली इस फिल्म को अद्वैत चंदन द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है.

VIDEO: 16 साल बाद किसी अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल हुए आमिर खान. ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Secret Superstar, Secret Superstar Trailer, Aamir Khan, Zaira Wasim, Bollywood News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com