विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2017

विनोद खन्ना की मृत्यु पर नेता-अभिनेता दुख में डूबे, ऋषि कपूर ने कहा- अमर, आपको मिस करुंगा..

विनोद खन्ना की मृत्यु पर नेता-अभिनेता दुख में डूबे, ऋषि कपूर ने कहा- अमर, आपको मिस करुंगा..
विनोद खन्ना की मृत्यु पर तमाम नेता-अभिनेता दुख के साए में... (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

अभिनेता विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में निधन हो गया. जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया और टीवी चैनलों के पटलों पर आई वैसे ही लोगों में दुख की लहर दौड़ गई. राजनेताओं से लेकर मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों ने उनके देहांत पर शोक जताया. ट्विटर से लेकर सोशल मीडिया के अन्य चैनलों में सबने उनके यूं चले जाने पर कुछ शब्द कहे. रील के बाहर रियल जिंदगी में भी सफल सियासी पारी खेलने वाले विनोद खन्ना पर राष्ट्रपति से लेकर तमाम नेताओं अभिनेताओं ने शोक जताया है... आइए पढ़ें...

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ट्वीट के जरिए उनके निधन पर दुख जताया. उन्होंने विनोद खन्ना को बेहद काबिल और प्रशंसित कलाकार और सांसद बताते हुए संवेदना व्यक्त की.


ऋषि कपूर ने ट्वीट करके कहा, अमर मैं आपको मिस करूंगा. RIP
 


शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मेरी प्रार्थनाएं और सहानुभूति उनके परिवार और करीबियों के साथ हैं. यह हम सबके लिए दुखद है. उनकी आत्मा को शांति मिले.

अरुण जेटली फिल्म डायरेक्टर

 

क्रिकेटर हरभजन सिंह सांसद कीर्ति आज़ाद यूथ कांग्रेस कीक्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग एम वैंकेया नायडूउनकी चर्चित फिल्मों पर नजरऐसी 10 बातें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vinod Khanna, Vinod Khanna Death, Bollywood Actior Vinod Khanna, Osho, Rishi Kapoor, Twitter Reactions, Vinod Khanna News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com