विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2017

सोनू निगम से बोले मीका सिंह, 'परेशानी है तो अपना घर बदल लो...', सुनील ग्रोवर ने दिया सोनू का साथ

सोनू निगम से बोले मीका सिंह, 'परेशानी है तो अपना घर बदल लो...', सुनील ग्रोवर ने दिया सोनू का साथ
  • मीका सिंह ने सोनू निगम को कहा, परेशानी है तो घर शिफ्ट कर लें
  • पूजा भट्ट ने भी सोनू निगम के ट्वीट पर किया पलट वार
  • कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने दिया सोनू निगम का साथ
नई दिल्‍ली: सोनू निगम के ट्वीट के साथ शुरू हुए विवाद पर अब सिंगर मीका सिंह और एक्‍ट्रेस पूजा भट्ट ने भी इस विवाद में अपना पक्ष रखा है. सोनू निगम की तरह ही प्‍लेबैक सिंगिंग करने वाले मीका सिंह ने जहां सोनू निगम को अपना घर बदलने की सलाह दे डाली है तो वहीं पूजा भट्ट ने चर्च के घंटे से अपनी नींद खुलने की बात कही है. मीका सिंह ने सोनू निगम को टैग करते हुए ट्वीट किया और कहा है, 'बड़े भाई मैं एक गायक के तौर पर आपकी बहुत इज्‍जत करता हूं. मुझे लगता है लाउडस्‍पीकर बदलने के बजाए आपको अपना घर बदलकर कहीं और रहना चाहिए.' मीका सिर्फ यहीं नहीं रुके. उन्‍होंने एक और ट्वीट करते हुए कहा, 'गुरुद्वारा, मंदिर, मस्जिद और चर्च सिर्फ लाउड स्‍पीकर के लिए नहीं हैं. वह दान, लंगर और ऐसी ही सम्‍माननीय चीजों के लिए होते हैं.'
 
वहीं एक्‍टर से डायरेक्‍टर बनी पूजा भट्ट को भी सोनू निगम की यह बात ज्‍यादा पसंद नहीं आई और उन्‍होंने बिना सोनू का नाम लिए ही उनकी वार किया है. पूजा भट्ट ने ट्वीट किया, 'मैं हर सुबह चर्च की घंटियों और अजान की अवाज से उठती हूं जो बांद्रा में एक ही गली में हैं. मैं एक अगरबत्‍ती जलाती हूं और इंडिया की इस स्पिरिट को सलाम करती हूं.'
 
पूजा के इस ट्वीट के बाद उन्‍हें सोशल मीडिया पर भी ट्रोल किया गया लेकिन वह रुकी नहीं और उन्‍होंने फिर ट्वीट किया, ' जब हर कोई 'आवाजों के स्‍तर' के बारे में बात कर रहा है तो यह बहुत जरूरी हो जाता है कि हम अपने सिर और दिलों में गूंजती खाली आवाजों को बंद करें.'
 
लेकिन जहां पूजा भट्ट और मिका सिंह ने सोनू का विरोध किया है तो वहीं सुनील ग्रोवर  ने सोनू का साथ दिया है. सुनील ग्रोवर ने कहा कि इसे लोगों को धार्मिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए.
 
 
sonu nigam sunil grover

बता दें कि बुधवार को सोनू निगम ने पश्चिम बंगाल के एक मौलवी के बयान पर अपने बाल मुंडवाने का एलान करने के बाद सोनू निगम ने अपने बाल मुंडवा लिए हैं और वह गंजे हो गए हैं. सोनू निगम ने ट्वीट करते हुए कहा है, ' आज दोपहर 2 बजे आलिम आएगा और मेरा सिर मुंडेगा. अपने 10 लाख रुपये तैयार रखो मौलवी'. इसके बाद सोनू निगम ने पूरी मीडिया के सामने अपने बाल कटा लिए.
 
sonu nigam
दरअसल डीएनए में छपी एक खबर में पश्चिम बंगाल अल्‍पसंख्‍यक युनाइटेड काउंसिल के एक वरिष्‍ठ सदस्‍य का बयान दिया है, 'यदि कोई उनका सिर मुंडवा कर, उनके गले में जूते की माला डालकर देश में घुमाएगा तो मैं खुद उस शख्‍स के लिए 10 लाख रुपये के पुरस्‍कार का एलान करता हूं.'

यह विवाद सोमवार जल्‍द सुबह सोनू निगम द्वारा एक के बाद एक किए गा चार ट्वीट्स से शुरू हुआ, जिसमें उन्‍होंने लिखा, 'भगवान सब का भला करे. मैं मुस्लिम नहीं हूं और मुझे हर दिन अजान की आवाज से उठना पड़ता है. भारत में इस तरह की धार्मिक जबरदस्‍ती कब बंद होगी.'
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sonu Nigam, Mika Singh, Pooja Bhatt, Sunil Grover
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com