
Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
बॉलीवुड अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा इन दिनों पुरुषों की सर्वाधिक चर्चित पत्रिकाओं में से एक 'प्लेब्वॉय' के संस्थापक और प्रकाशक ह्यूज हेफनर से मिलने उनके घर पर हैं, और शर्लिन ने ट्विटर पर हेफनर के साथ अपनी फोटो भी अपलोड की है।
शर्लिन चोपड़ा इन दिनों 'प्लेब्वॉय' के संस्थापक और प्रकाशक ह्यूज हेफनर से मिलने के लिए उनके घर पहुंची हुई हैं। शर्लिन चोपड़ा ने माइक्रो ब्लागिंग वेबसाइट ट्विटर पर हेफनर के साथ अपनी फोटो भी अपलोड की है।
'प्लेब्वॉय' की ताजातरीन 'प्लेमेट' बनने जा रही शर्लिन ने डोमिनोज खेल सिखाने के लिए हेफनर को धन्यवाद दिया। शर्लिन ने हेफनर के बारे में लिखा, "वह (हेफनर) दुनिया के सबसे जोशीले इंसान हैं। 87 वर्ष की उम्र में भी वह जानते हैं कि किस तरह आकर्षक बना जाए।" शर्लिन चोपड़ा डिज्नीलैंड भी जाने वाली हैं। उन्होंने लिखा, "मैं डिज्नीलैंड जाने की प्रतीक्षा नहीं कर सकती।"
शर्लिन चोपड़ा संभवत: पहली ऐसी भारतीय महिला हैं, जो 'प्लेब्वॉय' के कवर पेज पर नजर आएंगी। उल्लेखनीय है कि 'प्लेब्वॉय' अमेरिका में छपने वाली वयस्कों की पत्रिका है, जिसमें लड़कियों की नग्न और अर्धनग्न तस्वीरें प्रकाशित की जाती हैं, हालांकि पिछले कुछ समय से इसकी प्रसार संख्या में गिरावट आई है। वैसे शर्लिन चोपड़ा ने हाल ही में ट्विटर पर अपनी न्यूड तस्वीर भी पोस्ट की थी।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
शर्लिन चोपड़ा, प्लेब्वॉय मैगजीन, प्लेब्वॉय के कवर पेज शर्लिन चोपड़ा, Sherlyn Chopra, Sherlyn Chopra On Playboy Cover, Sherlyn Chopra Will Be The Playmate, Sherlyn Chopra Uploads Playboy Pics On Twitter, शर्लिन चोपड़ा बनेगी प्लेमेट