विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2017

बायोपिक पर बोले रणबीर कपूर- फिल्म में संजय दत्त को भगवान नहीं दिखा रहे...

रणबीर कपूर ने भाषा को बताया, "संजय दत्त ने अपने जीवन के बारे में ढोंग नहीं किया. ऐसे में, यह एक प्रचार वाली फिल्म नहीं है, इसमें उन्हें भगवान की तरह दिखाने का प्रयास नहीं किया गया है."

बायोपिक पर बोले रणबीर कपूर- फिल्म में संजय दत्त को भगवान नहीं दिखा रहे...
संजय दत्‍त की बायोपिक में अभिनेता का किरदार निभाएंगे रणबीर कपूर.
  • "बायोपिक में संजय के जीवन के अच्छे-बुरे दोनों पक्षों को दिखाया जाएगा"
  • यह प्रचार वाली फिल्म नहीं, उनके जीवन के संघर्षों पर आधारित है: रणबीर
  • 30 मार्च, 2018 को रिलीज होगी संजय दत्त की बायोपिक फिल्म
नई दिल्ली: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जग्गा जासूस' के बाद अब रणबीर कपूर आगामी बायोपिक फिल्म में बिजी हो गए हैं. रणबीर का कहना है कि संजय दत्त के जीवन पर बनने वाली इस फिल्म में अभिनेता के जीवन के अच्छे और बुरे दोनों पक्षों को दिखाया गया है. रणबीर ने बताया कि राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही फिल्म के लिए दत्त ने बहुत ईमानदारी से अपनी जिंदगी की कहानी के बारे में जानकारी दी है. 
 
ranbir kapoor sanjay dutt
संजय दत्‍त की बायोपिक में ऐसा होगा रणबीर कपूर का लुक.​

रणबीर ने भाषा को बताया, "उन्होंने अपने जीवन के बारे में ढोंग नहीं किया. ऐसे में, यह एक प्रचार वाली फिल्म नहीं है इसमें उन्हें भगवान की तरह दिखाने का प्रयास नहीं किया गया है." उन्होंने आगे कहा, "हम संजय दत्त के बहुत मानवीय पक्ष, उनकी विपत्ति, उनके पतन, उनके संघर्ष की दास्तां, उनके जेल में बिताए समय, आतंकवाद के आरोप, उनके मादक पदार्थ सेवन करने का दौर, उनकी पहली फिल्म प्रदर्शित होने से दो दिन पहले उनकी मां की मौत के दौरान उन्होंने खुद को कैसे संभाला, उनके अपने पिता के साथ संबंधों की कहानी दिखाने का प्रयास कर रहे हैं. यह उनके जीवन का मानवीय संघर्ष है."

ये भी पढ़ें: संजय दत्‍त की तरह यह काम करने पर रणबीर कपूर बोले, न बाबा न...​

फिल्म में रणबीर ने दत्त की भूमिका निभाई है. उन्होंने बताया कि जीवन पर आधारित फिल्म में शुरू में काम करना चुनौतीपूर्ण लग रहा था. फिल्म में मनीषा कोईराला दिवंगत नरगिस दत्त, परेश रावल सुनील दत्त और दिया मिर्जा संजय दत्त की वर्तमान पत्नी मान्यता की भूमिका में नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने किया 'जग्गा जासूस' का रिव्यू, जानें फिल्म के बारे में क्या बोले? 

बताते चलें कि, 14 जुलाई को लंबे समय से अटकी रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ स्टारर 'जग्गा जासूस' रिलीज हुई है. फिल्म ने शुरुआती 7 दिनों में 46 करोड़ रुपये की कमाई की है.

VIDEO में देखें फिल्म 'जग्गा जासूस' का रिव्यू...  ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
लेखक के बारे में
img
पूजा साहू
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranbir Kapoor, Jagga Jasoos, Sanjay Dutt, Sanjay Dutt Biopic, Ranbir Kapoor Sanjay Dutt Biopic, Rajkumar Hirani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com