परिणीति चोपड़ा ने 10 लाख खर्च किए वजन घटाने के लिए

परिणीति चोपड़ा ने 10 लाख खर्च किए वजन घटाने के लिए

परिणीति चोपड़ा (फाइल फोटो)

मुंबई:

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपने आपको फिट और चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए न सिर्फ कड़ी मेहनत कर रही हैं, बल्कि लाखों रुपये भी खर्च कर रही हैं। खबरों के मुताबिक़ परिणीति ने 15 दिन से लेकर एक महीने के दौरान वजन घटाने के लिए 10 लाख रुपये खर्च किए हैं।

दरअसल परिणीति अपने वजन और मोटापे को लेकर अक्सर सवालों के घेरे में रही हैं। इनके साथ की अभिनेत्रियां श्रद्धा कपूर और आलिया भट्ट अपनी फिटनेस और छरहरे शरीर की वजह से वाहवाही बटोरती रही हैं। कई बार आलिया और श्रद्धा से परिणीति को थोड़ा पीछे रहने की वजह उनके वजन को भी ठहराया गया।

लिहाजा परिणीति ने भी अपने आपको छरहरी बनाने के लिए इलाज शुरू किया और सूत्रों के मुताबिक परिणीति ने डिटॉक्स नाम की पद्धति का सहारा लिया। बताया जा रहा है की परिणीति ने ऑस्ट्रिया में जाकर इलाज करवाया और करीब 10 लाख रुपये खर्च किए।

परिणीति के जिस्म के ढेर सारे टेस्ट हुए ये जानने के लिए कि इनका शरीर कौन सा खाना और दवाइयां बर्दाश्त कर सकता है। इसके बाद इनकी डाइट तय की गई। बताया जा रहा है कि परिणीति का वज़न अब कम हो गया है और वो भी दुबली-पतली दिखने लगी हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अब देखना दिलचस्प होगा की डिटॉक्स कराने के बाद फिल्मकारों की नज़र परिणीति को कितनी आकर्षित करती है क्योंकि फिलहाल तो उनके पास एक भी फ़िल्म नहीं है।