राम चरण (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता राम चरण ने 'दबंग' सुपरस्टार सलमान खान के साथ एक फिल्म में काम करने की अफवाहों का खंडन किया है। राम इस वक्त तमिल ब्लॉकबस्टर थानी ओरुवन के तेलुगू रीमेक की शूटिंग में व्यस्त हैं। उनकी पिछली हिन्दी फिल्म 'जंजीर' थी।
उनका कहना है कि सलमान ने उनसे एक बार एक फिल्म बनाने को लेकर संपर्क किया था, लेकिन वह उनके साथ किसी फिल्म में अभिनय नहीं कर रहे हैं।
राम ने अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान बताया, नहीं, मैं सलमान के साथ फिल्म नहीं कर रहा हूं। मुझे नहीं पता कि यह अफवाहें कहां से आ रही हैं।
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
राम चरण, सलमान खान, Ram Charan, Salman KHan