अपने भतीजे अर्जुन कपूर के साथ अनिल कपूर.
- अनिल कपूर ने कहा कि उनपर है राजकपूर का सबसे ज्यादा प्रभाव
- अर्जुन कपूर ने अनिल कपूर से पूछे सवाल तो निकले कई राज
- 'मुबारकां' 28 जुुलाई को रिलीज हो रही है
नई दिल्ली:
अभिनेता और निर्माता अनिल कपूर का कहना है कि दिवंगत अभिनेता और फिल्मकार राज कपूर का उनके जीवन पर विशेष प्रभाव रहा है. अपनी आने वाली फिल्म 'मुबारकां' के प्रचार के दौरान जब अभिनेता अर्जुन कपूर ने अनिल से पूछा कि मनोरंजन जगत में उन पर सबसे अधिक किसका प्रभाव रहा, अनिल ने कहा, 'राज कपूर का. वह सबसे बड़े शोमैन, शानदार कलाकार, महान निर्देशक थे. उनकी फिल्में बेहद मनोरंजक होती थीं.' अनिल ने कहा, 'उनकी फिल्मों का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर भी बेहद अनोखा होता था. वह एक शानदार फिल्मकार थे, जो अभिनेत्रियों को बेहद खूबसूरती से पेश करते थे. मुझे नहीं लगता कि कोई और फिल्मकार उस प्रकार अभिनेत्रियों को पेश कर पाया, जितनी खूबसूरती से राजकपूर ने किया. इसलिए फिल्म उद्योग से उनका मुझ पर सबसे अधिक प्रभाव पड़ा.'
यह भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा ने इम्तियाज अली के साथ रिलीज किया Jab Harry Met Sejal का ट्रेलर
'मुबारकां' का संगीत समारोह: हाल ही में 'मुबारकां' की टीम ने मुंबई में धूमधाम से संगीत समारोह का आयोजन किया. यह अपने आप में फिल्म के प्रचार का दिलचस्प अंदाज है, जहां संगीत का समारोह हुआ हो और फिल्म की टीम ने इस समारोह में उपस्थित सभी मेहमानों, खासकर मीडियाकर्मियों का मनोरंजन किया. चाचा-भतीजे के तौर पर पहली बार साथ नजर आ रहे अर्जुन और अनिल कपूर की 'मुबारकां' 28 जुलाई को रिलीज होगी और इसीलिए फिल्म की टीम एक संगीत समारोह का आयोजन कर खुद मेजबान बनी.
यह भी पढ़ें: 'कंगना रनौट का ओपन लेटर में ऐलान, 'अगर सैफ अली खान सही होते, तो मैं किसान होती'
अपनी तरह के इस शानदार बॉलीवुड इवेंट में दर्शकों की मेजबानी के लिए तैयार हुए सभी कलाकार दर्शकों का स्वागत करते हुए नजर आए और दर्शाया कि फिल्म की थीम पर इसका प्रचार भी कुछ इस तरह किया जा सकता है. 
यह भी पढ़ें: 'मलेशिया से सिंगापुर तक कुछ ऐसे मस्तीभरे मूड में नजर आ रही हैं Bigg Boss की कंटेस्टेंट मोनालिसा
चाचा अनिल ने दिए भतीजे अर्जुन के सवालों का जवाब: इसी संगीत समारोह को ग्रैंड और दिलचस्प बनाने के लिए चाचा-भतीजे यानी अनिल कपूर और अर्जुन कपूर ने अपने-अपने हाथों में माइक उठाया और एक दूसरे से सवाल-जवाब करने लगे. इस सवाल-जवाब में कुछ पारिवारिक सवालों के साथ हंसी-मजाक भी थी.
VIDEO: अनिल कपूर और निर्देशक अनीस बज्मी का रिश्ता कई फिल्मों पुराना है.
(इनपुट आईएएनएस से भी)
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

फिल्म 'मुबारकां' की टीम ने आयोजित की संगीत नाइट.

इस मौके पर 'मुबारकां' की टीम ने जमकर डांस किया.
यह भी पढ़ें: 'मलेशिया से सिंगापुर तक कुछ ऐसे मस्तीभरे मूड में नजर आ रही हैं Bigg Boss की कंटेस्टेंट मोनालिसा
चाचा अनिल ने दिए भतीजे अर्जुन के सवालों का जवाब: इसी संगीत समारोह को ग्रैंड और दिलचस्प बनाने के लिए चाचा-भतीजे यानी अनिल कपूर और अर्जुन कपूर ने अपने-अपने हाथों में माइक उठाया और एक दूसरे से सवाल-जवाब करने लगे. इस सवाल-जवाब में कुछ पारिवारिक सवालों के साथ हंसी-मजाक भी थी.
VIDEO: अनिल कपूर और निर्देशक अनीस बज्मी का रिश्ता कई फिल्मों पुराना है.
(इनपुट आईएएनएस से भी)
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Mubarkan, Anil Kapoor, Anil Kapoor Arjun Kapoor, Anil Kapoor Arjun Kapoor Mubarakan, Raj Kapoor